फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल: पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री आवास किया खाली

Mon, 12 Jul 2021 03:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, येरूशलम

सार

  • देश में वैकल्पिक सरकार के गठन के साथ लंबे समय तक पीएम के पद पर काबिज रहे नेता ने सत्ता से बेदखल होने के करीब एक महीने बाद यह फैसला किया। नेतन्याहू परिवार ने यरुशलम में बलफोर स्ट्रीट पर बने प्रधानमंत्री आवास को रविवार सुबह छोड़ दिया।
विज्ञापन
इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री आवास खाली कर दिया। उनके प्रवक्ता ने बताया कि नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ पिछले महीने बनी सहमति के बाद नेतन्याहू परिवार ने यरुशलम में बलफोर स्ट्रीट पर बने प्रधानमंत्री आवास को रविवार सुबह छोड़ दिया।

विज्ञापन


देश में वैकल्पिक सरकार के गठन के साथ लंबे समय तक पीएम के पद पर काबिज रहे नेता ने सत्ता से बेदखल होने के करीब एक महीने बाद यह फैसला किया। 

नेतन्याहू के घोटालों का प्रतीक था आवास
बलफोर आवास नेतन्याहू के घोटालों का प्रतीक माना जाता रहा है और यह उनके खिलाफ पिछले साल कई बार हुए साप्ताहिक प्रदर्शनों का स्थल भी था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार मामले में मुकदमे का सामना कर रहे तत्कालीन प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग भी की थी। हालांकि, नेतन्याहू ने इन आरोपों से और इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। नेतन्याहू 2009 से इस आवास में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें