फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम विरोधी पोस्ट के चलते इजराइली प्रधानमंत्री नेतंयाहू के बेटे का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड

Mon, 17 Dec 2018 11:50 AM IST
Trainee Trainee एएफपी, यरुशलम
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू- याइर नेतन्याहू
विज्ञापन
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सबसे बड़े पुत्र याइर नेतन्याहू ने ट्वीट किया है कि मुस्लिम विरोधी पोस्ट के चलते फेसबुक ने उनका एकाउंट 24 घंटे के लिए बंद कर दिया। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट के इस कदम को तानाशाही’ करार दिया।
विज्ञापन


फलस्तीन की ओर से हुए घातक हमलों के बाद याइर नेतन्याहू ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था कि सभी मुसलमान इजराइल छोड़ दें।

याइर ने एक अन्य पोस्ट में लिखा था कि शांति के केवल दो ही संभावित समाधान हैं कि या तो सभी यहूदी इजराइल छोड़ दें या फिर सभी मुसलमान इजराइल छोड़ दें। उन्होंने लिखा था कि मैं दूसरे विकल्प को तवज्जो देता हूं।

याइर ने यह टिप्पणी तब की जब बृहस्पतिवार को मध्य वेस्ट बैंक में एक बस्ती के पास एक बस स्टेशन पर हुए हमले में दो सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी दिन पास में हुए एक अन्य हमले में एक महिला गोली लगने से घायल हो गई जिससे इस महिला को समय पूर्व ही प्रसव हो गया। बाद में नौ दिसंबर को बच्चे की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक ने याइर नेतन्याहू के पोस्ट साइट से हटा दिए। इस पर उन्होंने टि्वटर पर फेसबुक की आलोचना की और उसके कदम को तानाशाही करार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें