फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Lebanon: लेबनान के तीन सैनिकों की मौत पर इस्राइल ने पहली बार जताया खेद, कहा- हमारी लड़ाई हिजबुल्ला से

Tue, 22 Oct 2024 06:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, यरूशलम

सार

इस्राइली सेना बोली, उसके सैनिकों ने हिजबुल्ला के ट्रक को निशाना बनाया था जिसमें एक लांचर और मिसाइलें थीं। सैनिकों को पता नहीं था कि दूसरा ट्रक लेबनानी सेना का था। इस्राइली सेना ने कहा, वह लेबनानी सेना के विरुद्ध काम नहीं कर रही है और इन अवांछित परिस्थितियों के लिए खेद प्रकट करती है।
विज्ञापन
दक्षिणी लेबनान में तबाह लड़ाका शिविर। - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान पर हमले में 3 लेबनानी सैनिकों के मरने पर सोमवार को अफसोस जताया है। उसने कहा, वह लेबनान में हिजबुल्ला के लड़ाकों से लड़ रही है, देश की सेना से नहीं। सेना बोली, उसे लगा कि वे हिजबुल्ला के वाहन को निशाना बना रहे थे।
विज्ञापन


सेना बोली, उसके सैनिकों ने हिजबुल्ला के ट्रक को निशाना बनाया था जिसमें एक लांचर और मिसाइलें थीं। सैनिकों को पता नहीं था कि दूसरा ट्रक लेबनानी सेना का था। इस्राइली सेना ने कहा, वह लेबनानी सेना के विरुद्ध काम नहीं कर रही है और इन अवांछित परिस्थितियों के लिए खेद प्रकट करती है। इस बीच, इस्राइल के सहयोगी देशों, गाजा के निवासियों और अन्य ने आशा जताई है कि हमास प्रमुख याह्या सिनवार के मारे जाने से युद्ध की समाप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा, लेकिन इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और हमास दोनों ने अपने लक्ष्य प्राप्त होने तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताया है। नेतन्याहू ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों को मुक्त कराने का संकल्प लिया है। वहीं, हमास ने कहा, वह स्थायी युद्धविराम, सैनिकों की पूर्ण वापसी और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले में ही बंधकों को रिहा करेगा। 

हिजबुल्ला के नुकसान का आकलन शुरू
इस्राइली हमलों में हिजबुल्ला पर किए गए हमलों से लेबनान में उसे हुए नुकसान का आकलन संगठन का वित्तीय संस्थान कर रहा है। हमलों में हिजबुल्ला द्वारा संचालित वित्तीय संस्थान की करीब एक दर्जन शाखाएं प्रभावित हुई हैं। आरोप है कि इनसे वह वित्त पोषण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें