फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Elections: फिर सत्ता में वापसी को तैयार बेंजामिन नेतन्याहू, 84 फीसदी से ज्यादा मतों की हुई गणना

Wed, 02 Nov 2022 04:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

रिपोर्ट में बताया गया है कि ताजा मतगणना के आधार पर नेतन्याहू का गुट 65 सीटों पर कब्जा करेगा, हालांकि यह संख्या बदल भी सकती है। देश ने मंगलवार बीते चार साल के भीतर पांचवीं बार मतदान किया है। 
विज्ञापन
benjamin Netnyahu, Yair Lapid - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल में हुए आम चुनावों के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता में वापसी करने को तैयार हैं। 84 फीसदी से ज्यादा मतों की गिनती की जा चुकी है। एग्जिट पोल में 120 सदस्यीय संसद में नेतन्याहू की समर्थक पार्टियों के 65 सीटों पर जीतने का अनुमान है। 

विज्ञापन


नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के साथ गठबंधन में शासऔर यूनाइटेड टोराह जुडाइज्म पार्टियां हैं। इस्राइल के एक प्रमुख अखबर की रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने अब तक 4,081,243 मतों की गिनती की है, जिसमें से 24,201 मत अमान्य हैं। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि ताजा मतगणना के आधार पर नेतन्याहू का गुट 65 सीटों पर कब्जा करेगा, हालांकि यह संख्या बदल भी सकती है। देश ने मंगलवार बीते चार साल के भीतर पांचवीं बार मतदान किया जो कि अभूतपूर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें