इस्राइली रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि हमारे सैनिक गाजा के बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर रहे हैं। उन्हें इस्राइल के सुरक्षा क्षेत्रों में जोड़ा जा रहा है, जिससे गाजा छोटा और अधिक अलग-थलग हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक बंधकों को मुक्त नहीं कर दिया जाता, तब तक इस्राइल गाजा पर दबाव बढ़ाता रहेगा।
युद्ध विराम समझौता खत्म होने के बाद से इस्राइल लगातार गाजा में हवाई हमले कर रहा है। अब इस्राइल के गाजा के बड़े इलाकों पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। एक बार फिर इस्राइल ने गाजा में आवासीय इमारत पर हमला किया। इसमें 23 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस्राइली रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि हमारे सैनिक गाजा के बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
दक्षिणी शहर राफा और खान यूनिस के बीच मोराग कॉरिडोर के दौरे के दौरान काट्ज ने कहा कि बड़े क्षेत्रों पर कब्जा किया जा रहा है और उन्हें इस्राइल के सुरक्षा क्षेत्रों में जोड़ा जा रहा है, जिससे गाजा छोटा और अधिक अलग-थलग हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक बंधकों को मुक्त नहीं कर दिया जाता, तब तक इस्राइल गाजा पर दबाव बढ़ाता रहेगा। हम हमास को पराजित करके ही मानेंगे। उन्होंने कहा कि इस्राइल स्वैच्छिक प्रवासन की योजना को प्रोत्साहित कर रहा है। हम इस पर काम कर रहे हैं।
शिजाय्याह इलाके में हुआ हमला
इस्राइल ने गाजा में शिजाय्याह इलाके में एक रिहायशी ब्लॉक पर जोरदार हमला किया। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मारे गए लोगों में आठ महिलाएं और आठ बच्चे भी शामिल है। हमले को लेकर इस्राइली सेना ने कहा कि यह हमला हमास के बड़े नेता को निशाना बनाते हुए किया गया, जो शिजाय्याह से हमले कर रहा था। गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि अभी भी लोग मलबे में फंसे हुए हैं। हमास ने इस्राइली हमलों की निंदा की है।
इस्राइल की मांग
इस्राइल पिछले महीने हुए शांति समझौते को तोड़ दिया है। वह बचे हुए 24 बंधकों की रिहाई की मांग कर रहा है साथ ही हमास को हथियार डालने के लिए सैन्य दबाव बना रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि मांग पूरी होने के बाद वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस प्रस्ताव को लागू करेंगे, जिसमें गाजा की अधिकतर आबादी को दूसरे देशों में बसाया जाएगा।
इस्राइली हमलों में अब तक 50 हजार फलस्तीनियों की मौत
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस्राइल की तरफ से हुए हमलों ने 50 हजार से अधिक फलस्तीनियों की जान ले ली, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि इनमें कितने आम नागरिक और लड़ाके शामिल हैं। इस्राइल ने बिना किसी सबूत के बताया कि उसने हमास के करीब 20 हजार लड़ाकों का खात्मा किया है।
संबंधित वीडियो