फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dominican Roof Collapse: डोमिनिक नाइट क्लब की छत ढही, गायिका रूबी समेत 218 की मौत; शवों की पहचान करना भी कठिन

Thu, 10 Apr 2025 08:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, सैंटो डोमिंगो

सार

डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब की छत गिरने के बाद से ही हाहाकार मचा हुआ है। हादसे में गायिका रूबी समेत 218 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल भी हुए हैं। कई लापता हैं। सुरक्षा और बचाव एजेंसियां तलाशने में लगे हैं। जान गंवाने वालों में कई नामचीन हस्तियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Dominican Club Roof Collapse - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोमिनिकन गणराज्य में एक क्लब की छत ढहने के मामले में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मलबे से निकाले गए शवों को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक प्रतिष्ठित डोमेनिकन नाइट क्लब में छत ढहने के हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आंशका है। बृहस्पतिवार देर रात तक 218 लोगों की मौत हुई है। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। दर्जनों लोग अभी भी डोमिनिकन गणराज्य के फोरेंसिक संस्थान के बाहर अपने प्रियजनों की खबर के लिए इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- इस्राइल ने एक बार फिर गाजा पर किया घातक हमला, 29 लोगों की गई जान; मृतकों में आठ महिलाएं भी

आपातकालीन संचालन केंद्र के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने कहा कि घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारी अभी भी पीड़ितों और संभावित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, मंगलवार दोपहर से कोई भी जीवित नहीं मिला है। उन्होंने कहा, 'हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। हमारा काम जारी रहेगा।' इससे पहले दिन में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक पैथोलॉजी के अधिकारियों ने 54 पीड़ितों के नाम पढ़े, जिनकी उन्होंने अब तक पहचान की है। बाकियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


कैसे और कब हुआ हादसा?
डोमिनिकन गणराज्य में मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) सुबह एक नाइट क्लब की छत गिरने से हाहाकार मच गया था। हादसा सैंटो डोमिंगो में एक मंजिला जेट सेट नाइट क्लब में हुआ। हादसा के दौरान मेरेंग्यू कॉन्सर्ट चल रहा था, जिसमें नामचीन राजनेताओं, एथलीटों और अन्य लोगों ने भाग लिया था। हादसे में मेरेंग्या गायक रूबी पेरेज की भी मौत हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- डोमिनिकन गणराज्य में नाइटक्लब की छत गिरने से हाहाकार, 100 की मौत; मलबे में जिंदा लोगों की तलाश जारी

छत गिरने के कारणों का नहीं चला पता
नाइट क्लब की छत गिरने के कारणों का तुरंत पता नहीं चल पाया है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि जेट सेट बिल्डिंग का आखिरी बार कब निरीक्षण किया गया था। इस बीच क्लब ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि वह अधिकारियों का सहयोग कर रहे हैं। क्लब की ओर से बताया गया कि जब हादसा हुआ, उस समय क्लब के मालिक एंटोनियो एस्पैलेट देश में नहीं थे। हादसे का पता लगने के बाद वह मंगलवार देर रात वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा, 'इस घटना से जो दुख पहुंचा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जो कुछ हुआ, वह सभी के लिए विनाशकारी है।' 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें