फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nigeria: नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के एक गांव में इस्लामी चरमपंथी बोको हरम का हमला, नौ लोगों की मौत: चार घायल

Mon, 07 Jul 2025 04:59 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा

सार

नाइजीरिया में बोको हरम आतंकी संगठन का कहर बरकरार है। जहां एक बार फिर बोको हरम के द्वारा बोर्नो राज्य के मलम फातोरी गांव में किए गए हमले में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं चार घायल हो गए। चाड सीमा के पास हुए इस हमले के बाद गवर्नर के प्रतिनिधि ने गांव का दौरा कर आतंकियों से मिले लोगों को सख्त नतीजे भुगतने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
आतंकी हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथी संगठन बोको हरम का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर उत्तर-पूर्वी बोर्नो राज्य में बोको हरम ने एक गांव पर जोरदार हमला किया। हमला इतना खतरनाक था कि इसमें नौ लोगों की मौत हो गई और चार से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह जानकारी राज्य के गवर्नर बाबगाना जुलुम ने रविवार को दी। यह हमला मलम फातोरी नामक गांव में हुआ, जो चाड की सीमा के पास स्थित है और बोर्नो की राजधानी मैदुगुरी से करीब 270 किलोमीटर दूर है।

बता दें कि इस हमले के बाद गवर्नर की ओर से उनके प्रतिनिधि और स्थानीय निकाय मंत्री सुगुन माई मेले ने गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों को चेतावनी दी कि अगर कोई भी व्यक्ति बोको हरम आतंकियों से मिलकर समुदाय के खिलाफ साजिश करता पाया गया, तो उन्हें उनका बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ब्रिक्स सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों की झलक: ईरान पर हमला-टैरिफ नीति की निंदा, लेकिन अमेरिका का नाम लेन से बचाव

बोको हरम
का आतंक फिर बढ़ा
बीते कुछ महीनों में बोको हरम के हमले फिर से बढ़ गए हैं। आतंकियों ने कई बार सेना की चौकियों पर हमला किया है, सड़कों पर बम लगाए हैं और आम लोगों के गांवों को निशाना बनाया है। इससे 2009 के चरम बोको हरम आतंक के दौर की वापसी का डर फिर से बढ़ने लगा है, जबकि सेना लगातार अपनी कामयाबी के दावे कर रही है। पिछले महीने भी बोर्नो के कोंडुगा इलाके में एक महिला आत्मघाती हमलावर ने एक रेस्टोरेंट में विस्फोट कर कम से कम दस लोगों की जान ले ली थी और कई घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Texas Floods: अमेरिका में बाढ़ का कहर, टेक्सास में 80 लोगों की मौत और 11 लड़कियां लापता; राहत-बचाव कार्य जारी

बोको हरम के आतंक से अबतक 35 हजार से ज्यादा मौतें
गौरतलब है कि बोको हरम ने 2009 में हथियार उठाकर पश्चिमी शिक्षा का विरोध करना और कट्टर इस्लामी कानून लागू करना शुरू किया था। इस हिंसा में अब तक करीब 35,000 लोग मारे जा चुके हैं और 20 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। इस समय नाइजीरिया न सिर्फ उत्तर-पूर्व में आतंकवाद से जूझ रहा है, बल्कि उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम इलाकों में भी हिंसा और हमलों से देश में सुरक्षा संकट गहराता जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें