फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर ईरान की सर्जिकल स्ट्राइक, तीन साल से बंदी सैनिक छुड़ाए

Thu, 04 Feb 2021 05:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

  • ईरान के आईआरजीसी ने कहा, सफल रहा ऑपरेशन, सैनिक सकुशल स्वदेश लौटे
  • कई आतंकी और पाक सेना के सैनिक मारे जाने की संभावना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और भारत के बाद अब ईरान ने भी पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। ईरान के विशेष सैनिकों ने मंगलवार रात पाकिस्तान में घुसकर उसके आतंकियों को मारा और तीन साल से बंदी बनाकर रखे गए अपने दो सैनिकों को रिहा करके ले गए। यही नहीं, सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन के दौरान आतंकियों को बचाने का प्रयास कर रहे कुछ पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं।

विज्ञापन


ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प (आईआरजीसी) ने यह ऑपरेशन पाकिस्तान की सीमा के काफी अंदर किया है। गार्ड्स द्वारा जारी बयान में स्ट्राइक की आधिकारिक पुष्टि कर ऑपरेशन को सफल बताया गया है। इससे पहले 16 अक्तूबर 2018 में पाकिस्तानी आतंकियों ने ईरान के 12 सैनिकों का ईरान के सीस्तान व बलूचिस्तान से लगी सीमा से अपहरण कर लिया था। ईरान के अनुसार यह घटना उसके मीरजावेह क्षेत्र में हुई थी। खुफिया सूचनाओं के अनुसार पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन जैश उल अदल ने ईरान के इन दो सैनिकों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। साथ ही पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट भी यहां तैनात है। ईरान ने इस लोकेशन का पता लगाया और विशेष सैनिकों को कुद्स बेस से ऑपरेशन पर भेजा। बाकी अपह्त ईरानी सैनिकों को पहले ही छुड़ाया जा चुका है। ताजा ऑपरेशन में छुड़ाए गए सैनिक सशकुल स्वदेश पहुंचा दिए गए हैं।

पाकिस्तान को जानकारी नहीं दी गई
पाकिस्तान की भूमि पर हुई इस सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में पाकिस्तान सरकार या सेना को ईरान द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई, न उन्हें जानकारी थी। सूत्रों के अनुसार इसी वजह से आतंकियों पर आईआरजीसी के हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिक भी बचाव में कूद पड़े, लेकिन कई गार्ड्स के विशेष प्रशिक्षित सैनिकों के हाथों मारे गए।
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए शर्मनाक स्थिति
यह घटनाक्रम पाकिस्तान के लिए बेहद शर्मनाक माना जा रहा है। ईरान तीसरा देश है जिसने उसकी जमीन पर अपने सैनिक भेजकर सर्जिकल स्ट्राइक की। तीनों ही मर्तबा पाकिस्तान की सरकार या सेना कोई पूर्व सूचना देने के विश्वासयोग्य नहीं समझा गया, बल्कि उसे नुकसान पहुंचाया गया।
- 2 मई 2011 को अमेरिका ने ऑपरेशन नेपच्यून स्पीयर अंजाम देते हुए पाकिस्तान के एबटाबाद में सर्जिकल स्ट्राइक कर ओसामा बिन लादेन को मारा था।
- 29 सितंबर 2016 को भारत ने एलओसी पार करके लश्कर ए तोएबा, जैश ए मुहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के विभिन्न आतंकी ठिकानों को तबाह किया था, जिसमें करीब 70 आतंकी व पाक सैनिक मारे गए थे।

ईरान सरकार से युद्ध छेड़े हुए हैं पाक के आतंकी
जैश उल अदल एक वहाबी व बलूच सुन्नी मुसलमानों का बनाया आतंकी संगठन है। यहां के रसूखदारों से उसे फंडिंग मिलती रही है और बदले में वह दक्षिण-पूर्वी ईरान में नागरिकों व सैनिकों पर आतंकी हमले करता रहा है। वहीं ईरान ने कई बार पाकिस्तान को आतंकी गतिविधियां रोकने के लिए चेताया है, लेकिन हमले जारी रहे। अदल को कई देश प्रतिबंधित कर चुके हैं।

कुलभूषण जाधव का अपहरण भी किया था
इसी आतंकी संगठन को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के अपहरण के पीछे माना जाता है। खास बात है कि पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई इस संगठन को हर प्रकार की मदद मुहैया करवाती है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें