अब्बास अराघची, ईरानी विदेश मंत्री
- फोटो : एएनआई (फाइल)
ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि उनके देश में किसी भी स्थान पर अब यूरेनियम का संवर्धन नहीं हो रहा है। एसोसिएटेड प्रेस के एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।
तेहरान दौरे पर आए एसोसिएटेड प्रेस के एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरानी शासन की ओर से अपने परमाणु कार्यक्रम पर अब तक का सबसे सीधा बयान दिया। यह बयान जून के संघर्ष के बाद सामने आया है, जिनमें इस्राइल और अमेरिका ने ईरान की संवर्धन सुविधाओं को निशाना बनाया था।
ये भी पढ़ें:
यूक्रेन-रूस कर रहा कैदियों के आदान-प्रदान की तैयारियां, घर लौट सकते हैं 1200 यूक्रेनी सैनिक
ईरान सरकार ने एपी के इस पत्रकार को तीन दिन का वीजा जारी किया था, ताकि वह अन्य ब्रिटिश और अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के पत्रकारों के साथ एक शिखर सम्मेलन में शामिल हो सके।