फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Conflict: यूक्रेन-रूस कर रहा कैदियों के अदला-बदली की तैयारियां, घर लौट सकते हैं 1200 यूक्रेनी सैनिक

Sun, 16 Nov 2025 03:11 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सरकार रूस के साथ कैदियों के आदान-प्रदान को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है। तुर्की और UAE की मध्यस्थता में हुई बातचीत में 2022 के इस्तांबुल समझौते को लागू करने पर सहमति हुई है। उम्मीद है कि लौटे सैनिक नए साल और क्रिसमस अपने परिवार के साथ मना सकेंगे।

विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : X @ZelenskyyUa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से संघर्ष जारी है। रूस आज भी यूक्रेन पर हमले कर रहा है। हालांकि इनसब के बीच में अब एक अच्छी खबर सामने आ रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार रूस के साथ कैदियों के आदान-प्रदान को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है। इसका मकसद लगभग 1200 यूक्रेनी सैनिकों को घर लाना है। जेलेंस्की ने बताया कि इस पर कई बैठकें और बातचीत चल रही हैं और अलग-अलग माध्यमों से संपर्क बनाए जा रहे हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने शनिवार को कहा कि इस मामले में तुर्किय और संयुक्त अरब अमीरात की मध्यस्थता में बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने इस्तांबुल में 2022 में बनाए गए कैदियों के आदान-प्रदान के नियमों को लागू करने पर सहमति जताई है। उमेरोव ने कहा कि अब तकनीकी और प्रक्रिया से जुड़े अंतिम निर्णय जल्द लिए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि लौटे हुए यूक्रेनी सैनिक नए साल और क्रिसमस अपने परिवार के साथ मना सकेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Mexico: मैक्सिको में तेज हुआ जेन जेड आंदोलन, पुलिस से हुई झड़प-पथराव; प्रदर्शनकारी बोले- देश मर रहा है

जारी है रूस का यूक्रेन पर हमला
हालांकि इन सबके बीच रूस का यूक्रेन पर हमला जारी है। ताजा अपडेट की बात करें तो रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र में बिजली और ऊर्जा संबंधी कई जगहों को नुकसान हुआ। इसमें एक सोलर पावर प्लांट भी प्रभावित हुआ। यूक्रेन सर्दियों के करीब आते ही लगातार हो रहे रूसी हवाई हमलों और बिजली कटौती से जूझ रहा है। यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार, रूस ने एक रात में 176 ड्रोन और एक मिसाइल दागी, जबकि यूक्रेनी सेनाओं ने इनमें से 139 ड्रोन को मार गिराया या बेअसर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: शार्लोट में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी तैनात, लोगों को सड़कों से किया गया गिरफ्तार

रूस की रक्षा मंत्रालय का दावा

दूसरी ओर रूस की रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने 57 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया। इस समय यूक्रेन अपनी सीमाओं को बचाने और रूस के आगे बढ़ने की कोशिशों को रोकने में जुटा है। साथ ही अब यह कोशिश जारी है कि कैदियों को जल्द घर लौटाया जाए और उन्हें अपने परिवार के बीच त्योहार मनाने का मौका मिले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें