फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुम्हें ढूंढ निकालेंगे': मिनाब हमले का आदेश देने वाले अमेरिकी अधिकारियों को ईरान की चेतावनी, क्या है मामला?

Mon, 16 Nov 2026 02:12 PM IST
अमन मौर्या वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

ईरान ने अमेरिकी नौसेना के दो अधिकारियों (कमांडर लेह आर. टेट और जेफरी ई. यॉर्क) को धमकी दी है। तेहरान ने उन पर मिनाब के एक स्कूल पर हमले का आदेश देने का आरोप लगाया है, जिसमें 168 बच्चों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
अमेरिकी नौसेना के अधिकारियों - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान ने अमेरिकी नौसेना के दो अधिकारियों को धमकी दी है। तेहरान ने इन दोनों अधिकारियों पर मिनाब के एक स्कूल पर हमले का आदेश देने का आरोप लगाया है, जिसमें 168 बच्चों की मौत हुई थी। दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, 'हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे।' दूतावास ने इसके साथ करीब आठ महीने पुरानी एक पोस्ट भी दोबारा साझा की, जिसमें दोनों अमेरिकी अधिकारियों को 'अपराधी' बताया गया था।
विज्ञापन


ईरानी दूतावास ने जिन अधिकारियों के नाम बताए हैं, उनमें कमांडर लेह आर. टेट और लेफ्टिनेंट कमांडर जेफरी ई. यॉर्क शामिल हैं। टेट यूएसएस स्प्रुअंस के कमांडिंग ऑफिसर हैं, जबकि यॉर्क इसी युद्धपोत के कार्यकारी अधिकारी के रूप में तैनात हैं।

ईरानी दूतावास ने पोस्ट में क्या कहा?
ईरानी दूतावास ने 29 मार्च की अपनी पुरानी पोस्ट को दोबारा साझा करते हुए लिखा था, 'इन दोनों अपराधियों को याद रखिए। लेह आर. टेट, कमांडर और जेफरी ई. यॉर्क, यूएसएस स्प्रुअंस के कार्यकारी अधिकारी। इन्होंने तीन बार टॉमहॉक मिसाइलें दागने का आदेश दिया, जिससे मिनाब के एक स्कूल में 168 निर्दोष बच्चों की मौत हो गई।'
विज्ञापन

 

पोस्ट में आगे सवाल उठाया गया था, 'क्या इनके खुद के बच्चे नहीं हैं?' ईरान ने सार्वजनिक रूप से दोनों अधिकारियों को बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

ट्रंप की चेतावनी के एक दिन बाद आई धमकी
ईरान की यह धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तेहरान को दी गई चेतावनी के एक दिन बाद आई है। ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ईरान को चेताया था कि अगर किसी वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी की हत्या की गई तो ईरान का अस्तित्व ज्यादा समय तक नहीं रहेगा।
विज्ञापन


दरअसल, फरवरी में अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ शुरू किए गए हमले के शुरुआती दिनों में मिनाब के शजरेह तैयबेह स्कूल पर कम से कम एक अमेरिकी मिसाइल गिरी थी। इस हमले में कम से कम 156 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 123 बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें