फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Protests: खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बताया 'अपराधी', हजारों लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराया

Sun, 18 Jan 2026 03:30 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।

सार

Iran Protests: ईरान और अमेरिका के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में हाल के प्रदर्शनों में मौत के लिए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति अपराधी करार दिया और इन मौतों का  जिम्मेदार ठहराया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट-
विज्ञापन
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनई ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'अपराधी' करार दिया, और हजारों प्रदर्शनकारियों की मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया। ट्रंप ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का समर्थन किया था। 
विज्ञापन


सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक भाषण में खामेनेई ने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों में 'कई हजार' लोग मारे गए। यह पहली बार है जब किसी ईरानी नेता ने यह बताया कि दिसंबर 28 से शुरू हुए और हिंसक तरीके से दबाए गए प्रदर्शन में कितने लोग मारे गए। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप बोले- ग्रीनलैंड की सुरक्षा अहम, एक फरवरी से डेनमार्क समेत आठ देशों पर लगेगा 10% टैरिफ
विज्ञापन


ईरानी सर्वोच्च नेता ने अपने भाषण में क्या कहा?
  • खामेनेई ने कहा कि इस विद्रोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्यक्तिगत रूप से बयान दिए।
  • उन्होंने कहा कि ट्रंप ने आक्रोशित लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा- हम आपका समर्थन करते हैं, हम आपको सैन्य रूप से समर्थन भी देते हैं।
  • खामेनेई ने दोहराया कि अमेरिका ईरान के आर्थिक और राजनीतिक संसाधनों पर दबदबा चाहता है।
  • खामेनेई का सभी सरकारी मामलों में फैसला अंतिम होता है। 
उन्होंने कहा,  मौतों और नुकसान और ईरानी जनता के खिलाफ आरोपों के कारण हम अमेरिकी राष्ट्रपति को अपराधी मानते हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों का अमेरिका का एजेंट बताया और कहा कि उन्होंने मस्जिदों और शिक्षण केंद्रों को नष्ट किया। लोगों को नुकसान पहुंचाकर उन्होंने कई हजार लोगों की हत्या की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इराक के ऐन अल-असद बेस से पूरी तरह हटी अमेरिकी सेना, अब हथियार जमा नहीं कर सकेंगे गैर-सरकारी सशस्त्र समूह

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?
वहीं, ट्रंप ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा, यह आदमी बीमार है, उसे अपने देश को सही तरीके से चलाना चाहिए और लोगों की हत्या रोकनी चाहिए। उनका देश रहने के लिए दुनिया में सबसे खराब जगह है, क्योंकि वहां नेतृत्व खराब है। उन्होंने कहा, ईरान में नए नेतृत्व की तलाश करने का समय आ गया है।  



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें