फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Iran Row: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद पलटवार को तैयार ईरान, हमले के लिए भूमिगत मिसाइल लॉन्चर किए लोड

Mon, 31 Mar 2025 08:34 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं करता है तो उस पर बमबारी की जाएगी। इसके बाद ईरान ने पलटवार की तैयारी कर ली है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान की सभी मिसाइलें भूमिगत मिसाइल शहरों में लॉन्चरों पर लोड हो चुकी हैं। मिसाइलें लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
ईरान ने ट्रंप पर पलटवार की तैयारी की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने हमले की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान ने भूमिगत मिसाइल लॉन्चर लोड कर दिए है। डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं करता है तो उस पर बमबारी की जाएगी।

विज्ञापन


एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया कि ईरान की सभी मिसाइलें भूमिगत मिसाइल शहरों में लॉन्चरों पर लोड हो चुकी हैं। मिसाइलें लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अमेरिकी सरकार और उसके सहयोगियों को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। ईरान ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी अधिकारियों ने भूमिगत बंकरों का विवरण देते हुए कई वीडियो जारी किए हैं। ये बंकर खेबर शेकन, हज कासिम, गदर एच, सेज्जिल और इमाद जैसे हथियारों से लैस हैं।  इससे पहले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा था कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम में अमेरिका के साथ सीधी बातचीत में शामिल नहीं होगा। 

ये भी पढ़ें:  'क्या आप तस्वीरें बनाने में बरत सकते हैं संयम, यह पागलपन; टीम को नींद की जरूरत', ऑल्टमैन की अपील
विज्ञापन


ट्रंप ने यह कहा था 
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता तो उस पर बमबारी की जाएगी। अपनी आक्रामक टैरिफ नीतियों के कारण लगातार चर्चा में बने हुए ट्रंप ने ईरान पर भी अतिरिक्त शुल्क लगाने की चेतावनी दी। ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही है, लेकिन फिलहाल वे इस संबंध में विस्तार से नहीं बता सकते। ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने चार साल पहले भी ऐसा किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शेख हसीना का विरोध करने वाली महिला छात्र नेता को सम्मानित करेगा अमेरिका, मिलेगा मेडेलीन अलब्राइट पुरस्कार

अमेरिका ने पहले भी दी है सैन्य परिणाम भुगतने की चेतावनी, ईरान बेपरवाह
बता दें कि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल (2017-2021) में ईरान की विवादित परमाणु गतिविधियों के कारण सख्त पाबंदियां लगाई थीं। उन्होंने 2015 में हुए ईरान और विश्व शक्तियों के समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था। ईरान पर कथित तौर पर यूरेनियम बढ़ाने का आरोप लगा था। ट्रंप ने ऐसा करने के कारण व्यापक प्रतिबंध लगाने का एलान किया था। ट्रंप पहले भी ईरान को समझौता न करने पर सैन्य परिणाम भुगतने की चेतावनी दे चुके हैं। गौरतलब है कि ईरान अब तक अमेरिकी चेतावनियों को नजरअंदाज  करता रहा है।


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें