फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान: नए सर्वोच्च नेता के चुनाव की प्रक्रिया तेज, जल्द होगा फैसला; संकट के बीच ईरान में नेतृत्व परिषद की बैठक

Tue, 03 Mar 2026 09:31 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।

सार

इस्राइल और अमेरिकी हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में नए सर्वोच्च नेता के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तराधिकारी के चुनाव तक देश की कमान संभालने के लिए नेतृत्व परिषद सक्रिय हो गई है, जिसमें राष्ट्रपति और न्यायपालिका प्रमुख शामिल हैं। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता से सरकार को हटाने की अपील की है। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
अलीरेजा अराफी - फोटो : अलीरेजा अराफी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और अमेरिकी हमलों में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद ईरान में नए सर्वोच्च नेता के चयन की कवायद तेज हो गई है। ईरान की विशेषज्ञों की सभा के एक सदस्य ने आईएसएनए न्यूज एजेंसी से कहा कि खामेनेई के उत्तराधिकारी को चुनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस बीच नवगठित अनंतिम नेतृत्व परिषद ने अपनी दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मिले जर्मन चांसलर मर्ज, पश्चिम एशिया में संकट के बीच मुलाकात
विज्ञापन


इस बैठक में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, न्यायपालिका प्रमुख गुलामहुसैन मोहसेनी-एजेई और अयातुल्ला अलीरेजा अराफी शामिल हुए। यह परिषद नए सर्वोच्च नेता के चुनाव तक देश की कमान संभालेगी। विशेष रूप से अलीरेजा अराफी इस परिषद के न्यायविद सदस्य नियुक्त किए गए हैं, जो गार्जियन काउंसिल के भी सदस्य हैं। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता से सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि पीढ़ियों के बाद शायद यह आपके पास एकमात्र मौका है। ईरानी मीडिया के अनुसार हमलों में अब तक 24 प्रांतों के 201 लोग मारे गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें