फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel War: रियाद में जुटे मुस्लिम देशों के नेता, ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका को बताया युद्ध का जिम्मेदार

Sun, 12 Nov 2023 03:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

ईरानी राष्ट्रपति शनिवार को रियाद में थे। इस दौरान उन्होंने अरब इस्लामिक शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी में हो रहा संघर्ष अच्छाई और बुराई के बीच है। हर किसी को यह स्पष्ट करना होगा कि वह किसके साथ है।
विज्ञापन
Ebrahim Raisi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने अमेरिका के खिलाफ हमला बोला है। रायसी ने कहा कि इस्राइल और हमास के बीच टकराव की मुख्य वजह अमेरिका ही है। इस्राइल अमेरिका की नाजायज संतान है। अमेरिका ने गाजा में हजारों फलस्तीनी बच्चों की हत्याओं के बाद भी इस्राइल का समर्थन किया। साथ ही इस्राइल को असहाय लोगों के खिलाफ आपराधिक अभियान चलाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


ईरान का दावा- सात परमाणु बम गिराए
ईरानी राष्ट्रपति शनिवार को रियाद में थे। इस दौरान उन्होंने अरब इस्लामिक शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी में हो रहा संघर्ष अच्छाई और बुराई के बीच है। हर किसी को यह स्पष्ट करना होगा कि वह किसके साथ है। उन्होंने दावा किया कि इस्राइल ने गाजा में सात परमाणु बम गिराए हैं। अमेरिका-इस्राइल को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। अमेरिका अरबों डॉलर की सहायता प्रदान कर रहा है। अमेरिका रोजाना हथियारों की भारी खेप पहुंचा रहा है। अरबी न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने गाजा को लेकर आपातकालीन शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।

गाजा में युद्ध रोकने के लिए अब कुछ करने की जरूरत...
इससे पहले, रियाद में अरब और इस्लामी देशों के शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले तेहरान हवाई अड्डे पर ईरानी राष्ट्रपति रायसी ने कहा था कि गाजा में संघर्ष पर बात करने के बजाय कार्रवाई करने का समय आ गया है। रायसी ने कहा, गाजा शब्दों का अखाड़ा नहीं है, यह कार्रवाई के लिए होना चाहिए। आज इस्लामिक देशों की एकता बहुत महत्वपूर्ण है।' तेहरान और रियाद के बीच मार्च में वर्षों की शत्रुता समाप्त होने के बाद से यह किसी ईरानी राष्ट्राध्यक्ष की सऊदी अरब की पहली यात्रा है।  
विज्ञापन


सऊदी अरब के प्रिंस ने इस्राइल की ‘आक्रामकता’ की आलोचना की
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अफ्रीकी नेताओं के साथ एक शिखर सम्मेलन में कहा, हम गाजा पट्टी में देखी गई इस्राइली सैन्य आक्रामकता, नागरिकों को निशाना बनाने और कब्जे वाले इलाकों में अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के लगातार उल्लंघन की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, हम इस युद्ध और जबरन विस्थापन को रोकने पर बल देते हैं। फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने शनिवार को कहा कि फलस्तीनियों को 'नरसंहार युद्ध' का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस्राइल पर दबाव डालने के लिए अमेरिका से आह्वान किया है। 

हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें