फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: हूतियों का इस्राइल पर पहली बार बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, आयरन डोम भी हुआ फेल, नेतन्याहू ने दी चेतावनी

Mon, 16 Sep 2024 09:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

हूती विद्रोहियों के इस हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने धमकी देते हुए कहा है कि इस हमले के लिए हूती विद्रोहियों को बड़ी कीमत चुकानी होगी। 
विज्ञापन
इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सभी को चौंकाते हुए इस्राइल पर पहली बार बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। खास बात ये है कि इस्राइल का आयरन डोम और अन्य एयर डिफेंस सिस्टम इस बैलिस्टिक मिसाइल के सामने बेअसर साबित हुए। हालांकि गनीमत ये रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और यह मिसाइल एक खुले मैदान में गिरी। हूती विद्रोहियों के इस हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने धमकी देते हुए कहा है कि इस हमले के लिए हूती विद्रोहियों को बड़ी कीमत चुकानी होगी। 
विज्ञापन


बैलिस्टिक मिसाइल के हमले में इस्राइल का आयरन डोम भी हुआ फेल
हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता याह्या सरिया ने कहा है कि हूतियों ने इस्राइल पर हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है, जिसने महज साढ़े 11 मिनट में 2040 किलोमीटर की दूरी तय की। इस्राइली सेना ने दावा किया है कि यह मिसाइल संभवतः हवा में ही तबाह हो गई और इसके टुकड़े खेतों और रेलवे स्टेशन के पास मिले थे। हमला स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 6.35 बजे हुआ। हमले के चलते तेल अवीव और पूरे मध्य इस्राइल में सायरन बजने लगे थे, जिससे लोग सुरक्षित स्थानों पर छिप गए। हैरानी की बात ये है कि इस्राइल का एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम भी इस हमले को रोकने में नाकाम रहा। 

नेतन्याहू बोले- हूतियों को इस हमले की भारी कीमत चुकानी होगी
वहीं हूतियों के हमले पर इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को इस हमले की भारी कीमत चुकानी होगी। नेतन्याहू ने कहा कि होदेदा बंदरगाह पर हमले की याद दिलाने की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि जुलाई में भी हूती विद्रोहियों ने इस्राइल पर ड्रोन हमला किया था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद इस्राइल ने हूती विद्रोहियों पर यमन के होदेदा बंदरगाह के पास हवाई हमले किए थे, जिसमें हूती विद्रोहियों को काफी नुकसान हुआ था। 
विज्ञापन


इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से ही हूती विद्रोही गाजा के समर्थन में लगातार इस्राइल और लाल सागर में इस्राइली जहाजों को निशाना बना रहे हैं। वहीं सीरिया ने भी एक बयान में कहा है कि भविष्य में इस्राइल पर हमले बढ़ेंगे क्योंकि इस्राइल हमास युद्ध को अक्तूबर में एक साल पूरा हो रहा है। हूती विद्रोहियों ने भी इस्राइल पर और हमलों की धमकी दी है। 





इस्राइल के हमले में 4 बच्चों समेत 16 फलस्तीनी मारे गए
इस्राइल के हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा पर हमले जारी हैं। इसी कड़ी में गाजा पट्टी पर सोमवार को हुई हवाई हमलों में 16 फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें पांच महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। फलस्तीनी अधिकारियों ने कहा, सोमवार तड़के एक हमले में मध्य गाजा स्थित नुसीरत शरणार्थी शिविर में एक घर नष्ट हो गया, कम से कम 10 लोग मारे गए हैं।

अवदा अस्पताल में लाए गए शवों के बाद उसने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्य 13 लोग घायल हुए हैं। इन घायलों में कुछ गंभीर हैं, जिनके हाथ-पैर कट चुके हैं। मृतकों में एक मां, उसका बेटा व पांच भाई-बहन शामिल थे। इस्राइल ने कहा, वह केवल आतंकवादियों को निशाना बनाता है। उसने हमास व अन्य सशस्त्र समूहों पर आवासीय क्षेत्रों में काम करके नागरिकों को खतरे में डालने का आरोप भी लगाया है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि करीब एक वर्ष पूर्व हमास के 7 अक्तूबर के हमले के बाद युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक यहां 41,226 से फलस्तीनी मारे गए हैं और 95,413 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें