फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-Israel Tension: 'US चाहे तो सिर्फ एक फोन कॉल से रुकवा सकता है इस्राइली हमले', ईरानी मंत्री का बड़ा बयान

Mon, 16 Jun 2025 08:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई।

सार

Iran-Israel Tension: ईरान ने खाड़ी देशों से आग्रह किया है कि वे अमेरिका से बात करें ताकि वह संघर्षविराम के लिए दबाव बना सके। बदले में ईरान ने परमाणु वार्ता में लचीलापन दिखाने की बात कही है। खाड़ी देश इस संघर्ष के बेकाबू होने को लेकर चिंतित हैं। सूत्रों ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्लाह अली खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान ने कहा कि अमेरिका अगर चाहे तो सिर्फ 'एक फोन कॉल' से इस्राइल के हमलों को रुकवा सकता है। समाचार एजेंसी एएफपी ने सोमवार यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


इससे पहले समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दो ईरानी और तीन खाड़ी क्षेत्र के सूत्रों के हवाले बताया कि ईरान ने कतर, सऊदी अरब और ओमान से आग्रह किया है कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करें और इस्राइल पर दबाव डालें, ताकि वह ईरान के साथ तुरंत संघर्षविराम के लिए राजी हो जाए। बदले में ईरान ने संकेत दिया है कि वह परमाणु वार्ता में ढील दिखाने को तैयार है।  

खाड़ी देशों के नेता और उनके वरिष्ठ राजनयिक पूरे सप्ताहांत टेलीफोन पर सक्रिय रहे। वे एक-दूसरे से, तेहरान से, वॉशिंगटन से और अन्य देशों से बातचीत कर रहे हैं, ताकि इस्राइल और ईरान के बीच लगातार बढ़ते टकराव को और गंभीर होने से रोका जा सके। यह दोनों देशों के बीच हाल का सबसे बड़ा संघर्ष बन गया है। एक ईरानी सूत्र ने कहा कि अगर संघर्षविराम हो जाता है, तो ईरान परमाणु वार्ता में ढील दिखाने को तैयार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel: विपक्ष ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई में PM को दिया समर्थन, 24 घंटे पहले बना रहे था सरकार गिराने की योजना

एक खाड़ी देश के सरकार से जुड़े सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि खाड़ी देश इस बात को लेकर गहराई से चिंतित हैं कि यह संघर्ष नियंत्रण से बाहर हो सकता है।

कतर, ओमान और सऊदी अरब तीनों देशों ने अमेरिका से आग्रह किया है कि वह इस्राइल पर दबाव बनाए ताकि वह संघर्षविराम के लिए तैयार हो सके और तेहरान के साथ परमाणु समझौते की वार्ता फिर से शुरू हो सके। व्हाइट हाउस और अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी की है।

तेहरान के ऊपर पूरी तरह हवाई नियंत्रण हासिल किया: इस्राइली सेना
ईरान ने सोमवार तड़के इस्राइल पर मिसाइलें दागी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस्राइल ने तेहरान के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि वे नए हमलों से पहले वहां से निकल जाएं। यह चेतावनी संघर्ष के चौथे दिन दी गई, जब इस्राइली सेना ने दावा किया कि उसने तेहरान के ऊपर पूरी तरह से हवाई नियंत्रण हासिल कर लिया है और अब वह बिना किसी बड़े खतरे के ईरानी राजधानी के ऊपर उड़ान भर सकती है। इससे पहले भी इस्राइल ने गाजा और लेबनान के कुछ हिस्सों में हमलों से पहले नागरिकों को ऐसे ही निकालने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


इस्राइली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफरीन ने कहा, इस समय हम कह सकते हैं कि हमने तेहरान के आसमान पर पूरी हवाई बढ़त हासिल कर ली है। सेना ने यह भी कहा कि उसने मध्य ईरान में सतह से सतह पर मार करने वाले 120 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर नष्ट कर दिए हैं, जो ईरान की कुल क्षमता का लगभग एक-तिहाई हिस्सा हैं। सेना ने बताया कि उसके लड़ाकू विमानों ने तेहरान में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड की विशेष इकाई कुद्स फोर्स के 10 कमांड सेंटर पर हमला किया। यह वही इकाई है जो ईरान के बाहर सैन्य और खुफिया अभियान चलाती है। 

संबंधित वीडियो-



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें