फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRICS: ईरान ने भी ब्रिक्स में शामिल होने के लिए किया आवेदन, रूस और चीन ने दी पश्चिम को चुनौती 

Tue, 28 Jun 2022 04:04 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई/लंदन

सार

ब्रिक्स समूह में चीन की अब तक की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो समूह की सामूहिक 27.5 ट्रिलियन डॉलर की आर्थिक शक्ति का 70% से अधिक हिस्सा है।
विज्ञापन
BRICS Nations - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े गैस उत्पादक देश ईरान ने ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के ब्रिक्स समूह में शामिल होने के लिए आवेदन किया है जिसे बीजिंग और मॉस्को ने पश्चिम के जवाब में एक शक्तिशाली उभरते बाजार विकल्प के रूप में पेश किया है। ब्रिक (BRIC) शब्द को 2001 में गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्री जिम ओ'नील ने ब्राजील, रूस, भारत, चीन के चौंकाने वाले उदय का वर्णन करने के लिए गढ़ा था। ब्रिक शक्तियों का पहला शिखर सम्मेलन 2009 में रूस में हुआ था। दक्षिण अफ्रीका इसमें 2010 में शामिल हुआ था।

विज्ञापन


ईरान ने कहा, दोनों पक्षों को होगा फायदा 
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिक्स समूह में ईरान की सदस्यता से दोनों पक्षों को फायदा होगा। रूस ने कहा कि अर्जेंटीना ने भी शामिल होने के लिए आवेदन किया था। रूस ने इन आवेदनों ऐसे सबूत के रूप में पेश किया है कि अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिम, यूक्रेन पर आक्रमण के बाद मास्को को अलग करने में विफल रहा है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि जब व्हाइट हाउस इस बारे में सोच रहा था कि दुनिया में और क्या बंद किया जाए, प्रतिबंध लगाया जाए या बिगाड़ दिया जाए, अर्जेंटीना और ईरान ने ब्रिक्स में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। अर्जेंटीना के अधिकारियों से तत्काल टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका लेकिन राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज, जो वर्तमान में यूरोप में हैं, उन्होंने हाल के दिनों में अर्जेंटीना के लिए ब्रिक्स में शामिल होने की अपनी इच्छा दोहराई है।
विज्ञापन


चीन की ताकत सबसे ज्यादा 
ब्रिक्स समूह में चीन की अब तक की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो समूह की सामूहिक 27.5 ट्रिलियन डॉलर की आर्थिक शक्ति का 70% से अधिक हिस्सा है। आईएमएफ के आंकड़ों के अनुसार, भारत का लगभग 13% का योगदान है, रूस और ब्राजील का प्रत्येक का लगभग 7% हिस्सा है। ब्रिक्स दुनिया की 40% से अधिक आबादी और वैश्विक अर्थव्यवस्था का लगभग 26% हिस्सा है।

1979 की ईरानी क्रांति के बाद से अमेरिका समर्थित शाह मोहम्मद रजा पहलवी को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था, जिसके बाद ईरान को पश्चिम ने बहिष्कृत कर दिया और उसकी अर्थव्यवस्था को असंख्य प्रतिबंधों से पंगु बना दिया था। यहां मध्य पूर्व के तेल भंडार का लगभग एक चौथाई हिस्सा है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पिछले हफ्ते एक आभासी शिखर सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य ब्रिक्स नेताओं के साथ शामिल हुए थे। शी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के दुरुपयोग की आलोचना की, जबकि पुतिन ने वैश्विक संकट को भड़काने के लिए पश्चिम को फटकार लगाई, दोनों नेताओं ने अधिक ब्रिक्स सहयोग का आह्वान किया। पुतिन ने कहा है कि चीन के साथ संबंध अब तक के सबसे अच्छे हैं और चीन के साथ रणनीतिक साझेदारी का लक्ष्य अमेरिकी प्रभाव का मुकाबला करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें