फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interpol: बाल यौन शोषण करने वालों पर इंटरपोल ने कसा शिकंजा, यूरोप और अमेरिका समेत 12 देशों से 20 लोग गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 03:11 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लियान

सार

पिछले साल पुलिस अधिकारियों को बाल यौन शोषण की तस्वीरें प्रसारित करने वाले ऑनलाइन मैसेजिंग समूहों के बारे में पता चला। इसके बाद स्पैनिश पुलिस के साथ मिलकर अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत इंटरपोल ने बड़ी कार्रवाई की। 
विज्ञापन
इंटरपोल की कार्रवाई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) ने बाल यौन शोषण करने वालों पर शिकंजा कसा है। इंटरपोल ने एक अभियान के जरिये अमेरिका और यूरोप समेत 12 देशों से 20 लोग गिरफ्तार किए हैं। इसमें स्वास्थ्यकर्मी और शिक्षक शामिल है। 
विज्ञापन


इंटरपोल ने बताया कि पिछले साल पुलिस अधिकारियों को बाल यौन शोषण की तस्वीरें प्रसारित करने वाले ऑनलाइन मैसेजिंग समूहों के बारे में पता चला। इसके बाद स्पैनिश पुलिस के साथ मिलकर अभियान शुरू किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने एक स्वास्थ्य देखभाल कर्मी और एक शिक्षक सहित सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: सिंगापुर में भारतवंशी ब्लॉगर पर लगा छह हजार डॉलर का जुर्माना, टिकटॉक पर की थी नस्लीय पोस्ट
विज्ञापन


स्वास्थ्य देखभाल कर्मी पर आरोप है कि उसने पूर्वी यूरोप में नाबालिगों को भुगतान करके उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें ली थीं। जबकि शिक्षक पर  ऑनलाइन प्लेटफार्मों के जरिये बाल यौन शोषण सामग्री रखने और साझा करने का आरोप है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फुकुशिमा आपदा मामले में जापान की अदालत से अधिकारियों को राहत, कंपनी का क्षतिपूर्ति का दावा किया खारिज

वहीं लैटिन अमेरिका के अधिकारियों ने सात देशों में 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इनमें अल साल्वाडोर में तीन और पनामा में एक शिक्षक शामिल है। शेष संदिग्धों को यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के अन्य हिस्सों में गिरफ्तार किया गया। इंटरपोल ने बताया कि अब तक 68 अतिरिक्त संदिग्धों की पहचान की गई है। जांच चल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें