फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: सिंगापुर में भारतवंशी ब्लॉगर पर लगा छह हजार डॉलर का जुर्माना, टिकटॉक पर की थी नस्लीय पोस्ट

Fri, 06 Jun 2025 02:45 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर सिटी

सार

भारतवंशी ब्लॉगर मनमीत सिंह ने 12 अगस्त 2024 को टिकटॉक पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। पोस्ट में मनमीत सिंह ने दावा किया कि डिजिटल विकास और सूचना मंत्री जोसेफिन टेओ ने मलयेशियाई लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन
अदालत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर में भारतवंशी ब्लॉगर ने टिकटॉक पर नस्लीय समूह को लेकर पोस्ट की। इसके बाद कोर्ट ने ब्लॉगर पर छह हजार सिंगापुर डॉलर (करीब चार लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। पीटीआई के मुताबिक मनमीत सिंह ने एक अज्ञात व्यक्ति से मिले लिंक के बाद सिंगापुर के मंत्री पर आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक सामग्री टिकटॉक पर पोस्ट की। उन्होंने इस पोस्ट की प्रमाणिकता की जांच भी नहीं की। साथ ही पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। 
विज्ञापन


मनमीत सिंह एक ब्लॉगर हैं जो टिकटॉक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर पोस्ट करते हैं। उन्होंने 12 अगस्त 2024 को टिकटॉक पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। पोस्ट में मनमीत सिंह ने दावा किया कि डिजिटल विकास और सूचना मंत्री जोसेफिन टेओ ने मलयेशियाई लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 

ये भी पढ़ें: फुकुशिमा आपदा मामले में जापान की अदालत से अधिकारियों को राहत, कंपनी का क्षतिपूर्ति का दावा किया खारिज
विज्ञापन


उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि पिछले साल सिंगापुर के 59 साल के विकास पर चीनी मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में टेओ ने नस्लीय प्रगति के बारे में पूछे जाने पर मलय लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। साक्षात्कार का वीडियो सामने आने के बाद टेओ ने प्रेस सचिव के जरिये मुकदमा दर्ज कराया।  मुकदमा दर्ज होने के बाद जब ब्लॉगर मनमीत सिंह ने टिकटॉक से वीडियो हटाया और टेओ से माफी मांगी। मामले में ब्लॉगर सिंह को चार फरवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया और अगले दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व संघीय मंत्री की उनके आवास पर मौत; गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट में हुए थे घायल

कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकीलों ने कहा कि जब सिंह को अहसास हुआ कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें भ्रमित किया है, तो उन्होंने इसे हटा दिया। वह अपने कृत्यों के कारण अपराध बोध से ग्रस्त थे। मनमीत लाभ या प्रभाव के लिए वीडियो नहीं बनाते हैं। उसकी विषय-वस्तु उसके स्वयं के और उसके विचारों का विस्तार है, जिसे वह इसलिए साझा करता है क्योंकि वह जागरूकता बढ़ाना चाहता है।  वकीलों ने कहा कि सिंह ने विवाद से बचने के लिए जानबूझकर अन्य राजनेताओं के साथ जुड़ने से परहेज किया है। कोर्ट ने ब्लॉगर पर जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें