फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INS: मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ आईएनएस इंफाल, लोगों के बीच बना आकर्षण का केंद्र

Wed, 12 Mar 2025 03:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस

सार

मॉरीशस के लोगों के बीच भी आईएनएस इंफाल को लेकर जबरदस्त आकर्षण देखा जा रहा है। आईएनएस इंफाल 10 मार्च को मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस पहुंचा था। यह 14 मार्च तक पोर्ट लुईस में रहेगा। 
विज्ञापन
Indian Navy, भारतीय नौसेना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉरीशस आज अपना 57वां राष्ट्रीय दिवस मना रहा है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में भारत के एक मार्चिंग दस्ते, एक नौसेना बैंड और दो मल्टीरोड हेलीकॉप्टर ने भी शिरकत की। साथ ही आईएनएस इंफाल भी भारत की मॉरीशस के प्रति सद्भावना प्रदर्शित करने के लिए पोर्ट लुईस पहुंचा। बुधवार को भारतीय नौसेना ने मॉरीशस के लोगों के लिए अपने उन्नत युद्धपोत आईएनएस इंफाल के डेक आम लोगों के लिए खोल दिए। 
विज्ञापन


मॉरीशस के लोगों में आईएनएस इंफाल को लेकर क्रेज
मॉरीशस के लोगों के बीच भी आईएनएस इंफाल को लेकर जबरदस्त आकर्षण देखा जा रहा है। आईएनएस इंफाल 10 मार्च को मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस पहुंचा था। यह 14 मार्च तक पोर्ट लुईस में रहेगा। इस दौरान कई प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भागीदारी होगी। आईएनएस इंफाल के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन कमल के चौधरी ने बताया कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस परेड में भारत का सम्मान करना बेहद सम्मान की बात है। मॉरीशस के नेशनल डे परेड में भारतीय युद्धपोतों और विमानों के शामिल होने की लंबी परंपरा रही है।  

ये भी पढ़ें- PM Modi In Mauritius Live: '140 करोड़ भारतीयों का सम्मान', मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने पर मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएनएस इंफाल प्रोजेक्ट 15बी (विशाखापत्तनम क्लास) के तहत बनाए जा रहे चार युद्धपोतों में से तीसरा है। इसे भारतीय नौसेना द्वारा ही डिजाइन किया गया है और मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा इसका निर्माण किया गया है। कैप्टन कमल के चौधरी ने बताया, 'यह एक बहु-मिशन विध्वंसक है जो सभी चार क्षेत्रों - एंटी-सरफेस, एंटी-एयर, एंटी-सबमरीन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में सक्षम है।' ये दुनिया के सबसे बड़े और सबसे उन्नत युद्धपोतों में से हैं।' इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम के बीच द्विपक्षीय प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद, दोनों देशों ने भारतीय नौसेना और मॉरीशस पुलिस बल के बीच सूचना साझा करने पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

ये भी पढ़ें- India-Mauritius: मॉरीशस की भारत से मांग- दोहरे कराधान से बचाव, व्यापार संधि में संशोधन; CECPA पर पुनर्विचार हो

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें