फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: ईरान की हिरासत से पांच अमेरिकियों की रिहाई का रास्ता साफ, चीन में सातवें दिन भी तूफान का कहर जारी

Tue, 12 Sep 2023 06:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में आए दिन घुसपैठ की घटना होती रहती है। हाल ही में छह सितंबर को प्रांत के चित्राल में एक बार फिर घुसपैठ हुई, जिससे इलाका तनाव ग्रस्त है। बता दें, चित्राल रणनीतिक रूप में महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह अफगानिस्तान से लगा हुआ है।
विज्ञापन
World News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में हिरासत में लिए पांच नागरिकों की रिहाई का रास्ता बाइडन प्रशासन ने साफ कर दिया है। दरअसल, अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय बैंकों में जमे छह बिलियन डॉलर ईरानी धन स्थानांतरित करने के लिए व्यापक छूट जारी की है। इसके बदले ईरान पांचों अमेरिकियों को रिहा करने पर सहमत हो गया है।

विज्ञापन


चीन में सातवें दिन भी तूफान का कहर जारी, कई इलाके जलमग्न
दक्षिणी चीन में सातवें दिन भी हाइकुई तूफान और मूसलाधार बारिश का कहर जारी रहा। धीमी गति से बढ़ रहे तूफानी बादल गुआंग्डोंग से गुआंग्शी की ओर चले गए हैं। इसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। सड़कें अवरुद्ध हो गईं और कई लोग फंस गए हैं। 2 मीटर (6.6 फुट) से अधिक गहराई में पानी में फंसे लोग कम ऊंचाई वाले घरों में फंसे हुए हैं। 

वैश्विक स्थिरता के लिए है वियतनाम दौरा : बाइडन
राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को वियतनाम की यात्रा वहां के सरकारी अफसरों और व्यापारिक नेताओं के साथ बैठक के साथ पूरी की। उन्होंने दोनों देशों में नए सौदों व साझेदारी पर प्रकाश भी डाला। इससे पहले बाइडन ने कहा कि मजबूत रिश्तों के लिए उनकी वियतनाम यात्रा चीन से शीत युद्ध शुरू करने की कोशिश नहीं थी ब्लकि यह पूरे एशिया में अमेरिकी रिश्ते बनाकर वैश्विक स्थिरता हासिल करने की कोशिश थी। बाइडन ने सोमवार को यहां अपने दिवंगत मित्र और सहकर्मी सीनेटर जॉन मैक्केन के सम्मान में हनोई स्मारक का दौरा भी किया, जिन्हें वियतनाम युद्ध के दौरान पांच साल से भी ज्यादा समय तक कैदी के रूप में रखा गया था। बाइडन ने वियतनाम के पीएम फाम मिन्ह चिन से मुलाकात भी की। चिन व्यापारिक नेताओं की एक बैठक में शामिल हुए थे। उन्होंने वियतनाम के सेमीकंडक्टर उद्योग को मजबूत करने व खुले प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन


नेपाली संविधन सभा के अध्यक्ष के निधन पर पीएम प्रचंड ने जताया शोक
नेपाली संविधान सभा के अध्यक्ष सुबास नेमवांग का निधन हो गया है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने नेमवांग को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि संविधान सभा के अध्यक्ष कॉमरेड सुबास नेमवांग की असामयिक मृत्यु से मैं दुखी हूं। मैं दिवंगत कॉमरेड नेमवांग को श्रद्धांजलि अर्पित कर, शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा के चित्राल में घुसपैठ की कोशिश
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में आए दिन घुसपैठ की घटना होती रहती है। हाल ही में छह सितंबर को प्रांत के चित्राल में एक बार फिर घुसपैठ हुई, जिससे इलाका तनाव ग्रस्त है। बता दें, चित्राल रणनीतिक रूप में महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह अफगानिस्तान से लगा हुआ है। वहीं, वाखान कॉरिडोर के माध्यम से चित्राल खुद को ताजिकिस्तान से अलग करता है। इसके अलावा, चित्राल चीनी क्षेत्र शिनजियांग के पास भी है।

समुद्र तल पर मिला सुनहरे रंग का टूटा हुआ अंडा
अमेरिका के अलास्का में समुद्र तल पर एक रहस्यमयी टूटा हुआ अंडा मिला है। सुनहरे रंग के इस अंडे की परत इन्सानी त्वचा जैसी है। अमेरिका की नेशनल ओसियन एंड एटमॉस्फेयर एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार ये सुनहरी चीज छूने में बहुत कोमल है। हालांकि, असल में पूरी तरह से पता नहीं है कि यह किस चीज का अंडा है। ये अंडे जैसी चीज करीब सीबेड पर 3 किमी अंदर मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें