फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia: जिंदा महिला को निगल गया 16 फीट लंबा अजगर, पेट काटा तो मिला कपड़े पहने पूरा शव

Sun, 09 Jun 2024 08:28 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मकस्सर

सार

दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव के मुखिया ने बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी। बाद में उसके पति और गांव के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया।
विज्ञापन
16 फीट लंबा अजगर - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को अजगर ने पूरा निगल लिया। बाद में ग्रामीणों ने अजगर का पेट काटकर महिला का शव निकाला। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन


चार बच्चों की मां को निगला
दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी। बाद में उसके पति और गांव के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। तलाशी के दौरान महिला के पति को उसका कुछ सामान मिला, जिसके चलते उसे अनहोनी का शक हुआ।

16 फीट लंबा अजगर 
ग्रामीणों ने इलाके की खोजबीन शुरू की तो एक 16 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिसका पेट फूला हुआ था। मुखिया ने कहा कि इसके बाद गांव वाले अजगर का पेट काटने के लिए सहमत हो गए। जैसे ही उन्होंने पेट काटना शुरू किया उन्हें सबसे पहले 45 साल की फरीदा का सिर दिखाई दिया। इसके बाद अजगर के पेट के अंदर फरीदा पूरी तरह कपड़ों में पाई गई।
विज्ञापन


इंडोनेशिया में अजगर के हमले की घटनाएं बढ़ीं
अजगर द्वारा इंसानों को निगले जाने की घटनाएं बहुत दुर्लभ मानी जाती हैं, लेकिन हाल के वर्षों में इंडोनेशिया में कई लोगों की मौत इस तरह से हुई है। पिछले साल, दक्षिणपूर्व सुलावेसी के तिनंगगिया जिले के निवासियों ने आठ मीटर के अजगर को मार डाला था, जब उसने गांव में एक किसान को मारकर निगल लिया था। साल 2018 में दक्षिणपूर्व सुलावेसी के मुना शहर में एक 54 वर्षीय महिला को अजगर ने अपना शिकार बना लिया था। महिला का शव सात मीटर लंबे अजगर के पेट के अंदर पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें