फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia: इंडोनेशिया में समुद्री तूफान के कहर से स्पीडबोट पलटी, तीन बच्चों समेत 11 लापता; बचाव अभियान जारी

Tue, 15 Jul 2025 01:02 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

इंडोनेशिया के मेंटावाई द्वीपों के पास सोमवार को एक स्पीडबोट तूफान के दौरान पलट गई। नाव में 18 लोग सवार थे, जिनमें से 11 अब भी लापता हैं, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं।  सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। राहत कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसा तेज लहरों और अचानक आए तूफान के कारण हुआ। जांच और खोजबीन तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत के मेंटावाई द्वीपों के पास सोमवार को एक स्पीडबोट के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस नौका पर कुल 18 लोग सवार थे, जिनमें से 11 लोग, जिनमें तीन बच्चे और एक स्थानीय सांसद भी शामिल हैं, अब तक लापता हैं। घटना उस समय हुई जब नाव तूफान के बीच तेज लहरों की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


स्पीडबोट ने दोपहर में मेंटावाई द्वीपों के सिकारकप शहर से टुआपेजत शहर के लिए सफर शुरू किया था। यह यात्रा सामान्यतः दो घंटे से कम की होती है, लेकिन रास्ते में आए अचानक तूफान और तेज लहरों के कारण नाव सिपोरा जलडमरूमध्य में पलट गई। नाव में सवार 18 लोगों में से अधिकतर स्थानीय प्रशासन से जुड़े अधिकारी थे, जिनमें दो क्रू मेंबर भी शामिल थे।

सात लोग सुरक्षित निकाले गए 
स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख लाहमुदीन ने बताया कि सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है। इन सभी को कई घंटे समुद्र में लहरों के बीच तैरते रहने के बाद बचाया गया। लाहमुदीन ने बताया कि नाव पर मौजूद कुछ बचे लोगों के अनुसार यह हादसा अचानक आए तेज तूफान और ऊंची लहरों के कारण हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे और भाजपा के डेरेकर ने की दोस्ताना बातचीत, दी साथ आने की पेशकश; सियासत में फिर उठे सवाल

रातभर समुद्र में चला बचाव अभियान
राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी द्वारा जारी वीडियो में दिखाया गया है कि तेज बारिश और उफनते समुद्र के बीच रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। बचाव कार्य में रेस्क्यू शिप, रबर बोट, स्थानीय मछुआरे और तटीय ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं। स्थानीय खोज और बचाव एजेंसी के प्रमुख रूडी ने बताया कि राहत अभियान में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें- सितंबर में ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे ट्रंप, दूसरी बार राजकीय यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति
विज्ञापन


बार-बार होती हैं ऐसी घटनाएं

इंडोनेशिया में 17,000 से अधिक द्वीप हैं और यहां नावें और फेरी सेवाएं आम यात्रा का जरिया हैं। लेकिन कमजोर सुरक्षा मानकों और निगरानी की कमी के कारण यहां नौका हादसे आम बात हो गए हैं। इसी महीने बाली द्वीप के पास एक फेरी डूबने से 18 लोगों की मौत हुई थी और 17 लोग लापता हो गए थे। उस हादसे में 1,000 से ज्यादा बचावकर्मी, नौसेना के तीन जहाज, हेलिकॉप्टर और गोताखोर लगाए गए थे।

अब भी जारी है लापताओं की तलाश
मेंटावाई द्वीपों में हुए इस ताजा हादसे में लापता लोगों की तलाश ज़ोर-शोर से जारी है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि जब तक सभी लोगों का पता नहीं चल जाता, राहत अभियान नहीं रोका जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और समुद्र में यात्रा करने से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें