फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया में आई बाढ़ से 43 की मौत, लापता लोगों की तलाश में जुटा बचाव दल

Fri, 03 Jan 2020 03:00 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
विज्ञापन
इंडोनेशिया में आई बाढ़ - फोटो : The Jayapura Police/Ekatri
विज्ञापन

इंडोनेशिया में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण जकार्ता और आसपास के इलाकों में 43 लोगों की मौत हो गई। बचावकर्मी शुक्रवार को लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं और स्वास्थ्य अधिकारी बीमारियां फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


नए साल से एक दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद से अब भी दस से अधिक लोग लापता हैं। भारी बारिश और बाढ़ के कारण राजधानी में कई इलाके जलमग्न हो गए और हजारों लोग बेघर हो गए। अधिकारियों ने बताया कि करीब 1,92,000 लोगों को अस्थायी शिविरों में पहुंचाया गया है।

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बताया कि जिन लोगों के घर अब भी पानी में डूबे हुए हैं उसने सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है। एजेंसी ने बताया कि ग्रेटर जर्काता और नजदीक लेबक रीजेंसी में 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई इलाकों में पानी का स्तर घट रहा है और बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें