फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में बढ़ रही मरने वालों की संख्या, अब तक 310 लोगों की मौत, 24 घायल

Sat, 26 Nov 2022 03:21 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, जावा

सार

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 310 हो गई है। वहीं कुछ जगहों पर अभी बचाव कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
इंडोनेशिया में भूकंप - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत के सियांजुर में सोमवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडोनेशिया के जावा में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 310 हो गई है, और 24 लोग लापता हैं।

विज्ञापन


सियांजुर में सबसे ज्यादा तबाही 
सबसे ज्यादा तबाही हुई है सियांजुर कस्बे में, जहां भूकंप के दौरान तीन मिनट तक इमारतें हिलती रहीं। सबसे ज्यादा मौतें भी यहीं हुई हैं। हालांकि, मौतों की सरकारी आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। सियांजुर सबसे ज्यादा प्रभावित इसलिए हुआ, क्योंकि वहां आबादी काफी घनी है। यहां भूस्खलन आम बात है। घर ज्यादा मजबूती से नहीं बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस भूकंप में 56,320 घर क्षतिग्रस्त 
इस भूकंप में 56,320 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से एक तिहाई से अधिक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। अन्य क्षतिग्रस्त इमारतों में 31 स्कूल, 124 पूजा स्थल और तीन स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं। सुहरयांतो ने कहा कि एजेंसी ने विस्थापित लोगों के लिए सुविधाओं के साथ 14 शरणार्थी आश्रय स्थल बनाए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने अस्थायी तंबुओं को छोड़कर इन मुख्य आश्रय स्थलों में चले जाएं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सुहरयांतो के अनुसार, बीएनपीबी ने खोज और बचाव कार्यों के लिए 6,000 से अधिक बचावकर्मियों को तैनात किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें