फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय लेखिका ने जीता एक लाख डॉलर का वैश्विक पुस्तक पुरस्कार

Thu, 30 May 2019 07:07 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
भारतीय मूल की लेखिका एनी जैदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन
भारतीय मूल की लेखिका एनी जैदी को बुधवार को एक लाख डॉलर के नाइन डॉट्स प्राइज 2019 का विजेता घोषित किया गया। यह एक प्रतिष्ठित पुस्तक पुरस्कार है जो विश्व भर के समसामयिक मुद्दों को उठाने वाले नवोन्मेषी विचारों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। मुंबई की रहने वाली जैदी एक स्वतंत्र लेखिका हैं। वह रिपोर्ताज, निबंध, लघु कहानियां, कविताएं और नाटक लिखती हैं।
विज्ञापन


उन्हें यह पुरस्कार उनकी प्रविष्टि ब्रेड, सीमेंट, कैक्टस के लिए दिया गया है। यह पुस्तक भारत में उनके समसामयिक जीवन के अनुभवों में रचे-बसे स्मरण और घर एवं संपत्ति की अवधारणा को तलाश करते रिपोर्ताज का मिश्रण है।

ऐनी (40) ने कहा कि नाइन डॉट्स प्राइज जिस तरह से नए लोगों को बिना सीमा या अंकुश के सोचने के लिए प्रोत्साहित करता है उससे वह काफी प्रभावित हुईं। इस पुरस्कार के लिए प्रतिभागियों को 3,000 शब्द में एक विषय पर निबंध लिखना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें