फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congo: संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत भारतीय सैनिकों ने कांगो में आतंकवादियों के हमले को किया नाकाम, जानें पूरा मामला

Thu, 26 May 2022 11:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगो

सार

22 मई को अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था। जिसके बाद भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों के हमले को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
यूएन मिशन में भारतीय सैनिक - फोटो : UN Peacekeeping
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में तैनात कुछ अन्य देशों के जवानों के साथ भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को मध्य अफ्रीकी देश में एक आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया। दरअसल, 22 मई को अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था। जिसके बाद भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों के हमले को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन


भारतीय सेना के सैनिकों को कांगो देश में MONUSCO (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन) के हिस्से के रूप में तैनात किया गया है। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई को कांगों में आतंकियों ने FARDC (कांगोली सेना) और MONUSCO सैनिकों पर अकारण गोलियां चलाईं और हमला किया। इसके बाद भारतीय सेना और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में अन्य राष्ट्रों के सैनिकों ने हमलावरों की कार्रवाई को नाकाम कर दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की टुकड़ियां वहां रणनीतिक कस्बों और सड़कों के साथ-साथ स्थानीय आबादी की रक्षा के लिए किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई को रोकने के लिए सतर्क हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें