फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris: 'ये पेरिस है?' भारतीय पर्यटक की वायरल वीडियो में दिखा फ्रांस की राजधानी का चौंकाने वाला रूप

Mon, 15 Sep 2025 08:47 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

भारतीय पर्यटक ने वीडियो में पेरिस की हालत देखकर कहा कि 'ये क्या है? ये पेरिस है? ये तो मछली बाजार जैसा लग रहा है। मेरे मन में पेरिस की ऐसी छवि बिल्कुल नहीं थी।'
विज्ञापन
फ्रांस की राजधानी का दृश्य - फोटो : इंस्टाग्राम/विनायकमिश्रा/वीडियो ग्रैब इमेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की राजधानी पेरिस अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक इमारतों के लिए जानी जाती है, लेकिन एक भारतीय पर्यटक ने दुनिया को पेरिस का ऐसा रूप दिखाया है, जो चौंकाने वाला है। दरअसल एक भारतीय पर्यटक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें चारों तरफ लोगों की भीड़ और गंदगी का अंबार दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


पेरिस के इलाके देख हैरान हुआ भारतीय पर्यटक
भारतीय पर्यटक विनायक मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिख रहा है कि लोगों की भारी भीड़ है और उनमें अधिकतर अश्वेत हैं। काफी शोर हो रहा है और पूरी तरह से अव्यवस्था और गंदगी का ढेर दिख रहा है। वीडियो में भारतीय पर्यटक ने हैरानी जताते हुए कहा कि 'ये क्या है? ये पेरिस है? ये तो मछली बाजार जैसा लग रहा है। मेरे मन में पेरिस की ऐसी छवि बिल्कुल नहीं थी।'

 
ये भी पढ़ें- US: 'अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरम रुख अपनाने का समय खत्म', भारतीय मूल के शख्स की हत्या पर ट्रंप सख्त
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्य पेरिस में रहें। ऐसे इलाकों में रात में जाना खतरनाक हो सकता है। एक अन्य ने लिखा कि ये पेरिस का दूसरा पक्ष है, जिसे पश्चिमी देश दुनिया को नहीं दिखाना चाहते। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हर शहर के इलाके अलग-अलग होते हैं, जिनमें कुछ साफ और कुछ गंदे भी होते हैं। आमतौर पर मीडिया भारत के सिर्फ गंदे इलाकों को दिखाता है और पश्चिम के साफ इलाकों को ही दिखाया जाता है। एक यूजर ने लिखा कि 'पेरिस बहुसंस्कृति वाला शहर है और इसका हर हिस्सा एक जैसा नहीं है। इस वीडियो में दिख रहा इलाका भी अलग है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि पूरा शहर ही ऐसा है।' उस यूजर ने कहा कि 'जैसे भारत में हर जगह की अलग पहचान है, उसी तरह हर शहर के अलग-अलग पक्ष हैं। यही बात यात्रा को रोमांचक और असली अनुभव बनाती है।' 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें