फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Philippines: फिलीपींस में एक छोटा विमान दुर्घटना का शिकार; भारतीय छात्र पायलट समेत दो की मौत

Wed, 02 Aug 2023 10:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मनीला

सार

फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएपी) ने कहा कि एक खोज टीम को बुधवार को उत्तरी अपायो प्रांत में लापता छोटा विमान सेसना 152 का मलबा मिला। सीएएपी के प्रवक्ता एरिक अपोलोनियो ने बताया कि विमान में सवार दो व्यक्तियों के शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलीपींस में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक भारतीय छात्र पायलट और उसके फिलिपिनो ट्रेनर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सीटों वाला विमान अपायाओ प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। बचावकर्मी दुर्घटनास्थल से कैप्टन एडजेल जॉन लुंबाओ तबुजो और छात्र पायलट अंशुम राजकुमार कोंडे के शव नहीं निकाल सके।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इको एयर सेसना 152 विमान मंगलवार दोपहर 12:16 बजे लाओआग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टेकऑफ हुआ था। इसके बाद उसका संपर्क टूट गया और वह लापता हो गया। इसे दोपहर 3:16 बजे तुगुएगाराव हवाई अड्डे पर पहुंचना था। विमान का मलबा बुधवार दोपहर को अपायाओ प्रांत में मिला।

फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएपी) ने कहा कि एक खोज टीम को बुधवार को उत्तरी अपायो प्रांत में लापता छोटा विमान सेसना 152 का मलबा मिला। सीएएपी के प्रवक्ता एरिक अपोलोनियो ने बताया कि विमान में सवार दो व्यक्तियों के शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है। इस बीच फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने विमान के संचालक इको एयर इंटरनेशनल एविएशन अकादमी के संचालन को निलंबित कर दिया है। जांच पूरी होने तक फ्लाइंग स्कूल का संचालन निलंबित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें