फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में पढ़ाई के बाद दो साल के वर्किंग वीजा से भारतीय छात्रों को होगा फायदा

Wed, 11 Sep 2019 05:37 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
britain - फोटो : PTI
विज्ञापन

ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की संख्या को बढ़ावा देने की पुरानी मांग का समाधान करने के प्रयास के तहत ब्रिटेन की सरकार ने बुधवार को सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए पढ़ाई के बाद दो वर्षों के कार्य वीजा जारी करने की घोषणा की। नई स्नातक योजना अगले वर्ष शुरू होगी और यह सभी विदेशी छात्रों के लिए होगी जिनके पास छात्र के तौर पर ब्रिटेन का वैध आव्रजन दर्जा है और जिसने सरकार से मंजूरी प्राप्त ब्रिटेन के किसी उच्च शिक्षण संस्थान से स्नातक स्तर या इससे अधिक के लिए सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूरा किया है।

विज्ञापन


वीजा के तहत योग्य छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद दो वर्षों के लिए काम करने या अपने पसंद के किसी कॅरियर की खोज करने की अनुमति होगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस बारे में नीति की फिर से प्रभावी शुरुआत करने के बाद कहा कि बदलाव से छात्रों को ब्रिटेन में अपना कॅरियर शुरू करने के लिए अपनी क्षमताओं को खंगालने का अवसर मिलेगा।

जॉनसन की कैबिनेट में वरिष्ठ सदस्य भारतीय मूल की ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि नई स्नातक योजना का अर्थ है कि प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय छात्र ब्रिटेन में पढ़ सकेंगे और अपना सफल कॅरियर बनाने के दौरान उन्हें बहुमूल्य कार्य अनुभव हासिल होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह हमारे वैश्विक दृष्टिकोण को दर्शाता है और यह सुनिश्चित करेगा कि हम बेहतरीन व प्रतिभाशाली छात्रों को अपने यहां ला सकें। 

ब्रिटेन ने पूर्व प्रधानमंत्री टेरेसा मे के गृह मंत्री रहने के दौरान 2012 में पढ़ाई बाद दो वर्ष के कार्य वीजा पेशकश को खत्म किया था जिसके बाद भारत जैसे देशों से छात्रों की संख्या में काफी कमी आई।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें