फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में सिख व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या, घृणा अपराध का हो सकता है मामला

Wed, 28 Aug 2019 01:59 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत के 64 वर्षीय सिख व्यक्ति की अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में ये बात कही गई है। घटना उस वक्त हुई जब मृतक व्यक्ति शाम की सैर पर निकले थे।

विज्ञापन


एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार परमजीत सिंह पर रविवार की रात लगभग 9 बजे ट्रेसी के ग्रेचेन टैली पार्क में हमला किया गया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मामले की जांच करने वालों का कहना है कि एक राहगीर ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और तुरंत 911 पर फोन किया। पुलिस ने इस हत्या की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को अभी किसी संदिग्ध के बारे में नहीं पता है। सोमवार को उन्होंने वीडियो में कैप्चर हुए शख्स की पहचान करने में मदद के लिए लोगों से अपील की है। यह शख्स घटना के समय ही पार्क से भागता हुआ देखा गया था। और माना जा रहा है कि इस हत्या में उसका हाथ हो सकता है।
विज्ञापन


जिस वक्त सिंह पर हमला हुआ तब उन्होंने पारंपरिक सिख पगड़ी पहनी हुई थी। कई लोगों का कहना है कि शायद उनपर इसलिए हमला हुआ है क्योंकि वह सिख हैं। पुलिस का कहना है कि वह ये अभी नहीं कह सकती है कि घृणा अपराध है।

पुलिस के अनुसार, "हम यह नहीं कह सकते कि यह घृणा अपराध था। हम सभी पहलू देख रहे हैं। हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे हमें अपराध के मकसद के बारे में पता चले।" सिंह के दामाद हरनेक सिंह कांग का कहना है कि सिंह तीन साल पहले ही भारत से यहां आए थे। और सिख समुदाय के सक्रिय सदस्य थे। सिंह के दो बच्चे और तीन पोते-पोती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें