फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : भारतवंशी शशांक राय ने कुबूल किया अपराध, ऋण के लिए दी थी गलत जानकारी

Sat, 13 Feb 2021 03:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
online fraud
विज्ञापन

भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर शशांक राय ने अपने कारोबार के बारे में गलत जानकारी देकर अमेरिका में एक करोड़ डॉलर से अधिक का ऋण मांगने का अपराध स्वीकार किया है। उसने लघु कारोबारों की मदद के लिए शुरू किए गए एक कोरोना वायरस राहत कार्यक्रम के तहत इस कर्ज का आवेदन किया था।

विज्ञापन


शशांक राय ने एक करोड़ डॉलर के लिए अपना अपराध स्वीकार किया
न्याय मंत्रालय ने बताया कि 30 वर्षीय शशांक राय ने बैंक में गलत जानकारी देने का अपराध कुबूल कर लिया है। राय पर 13 मई, 2020 को ऑनलाइन धोखाधड़ी, बैंक धोखाधड़ी, वित्तीय संस्थान को गलत जानकारी देना और लघु कारोबार प्रशासन (एसबीए) को गलत जानकारी देने के आरोप लगाए गए थे।

उसने दावा किया था कि उसके कारोबार से 250 कर्मी वेतन कमा रहे हैं, जबकि इस कथित कारोबार में कोई कर्मी कार्यरत नहीं था। उसने पेचैक प्रोटेक्शन प्रोग्राम (पीपीपी) के जरिये कोविड-19 राहत के लिए एसबीए गारंटी के तहत दो अलग-अलग उधारदाताओं से ऋण हासिल करने के लिए दो झूठे दावे किए थे।
विज्ञापन


अदालती दस्तावेजों के अनुसार, टेक्सास कार्यबल आयोग ने जांचकर्ताओं को बताया कि राय या उसके कथित कारोबार ‘राय फैमिली एलएलसी’ द्वारा किसी कर्मी को भुगतान किए जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें