फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने 32 वर्षीय शख्स को किया गिरफ्तार; जांच जारी

Mon, 27 Oct 2025 11:28 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

Crime In Britain: ब्रिटेन में एक भारतीय मूल की महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल एक 32 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। ये वारदात वेस्ट मिडलैंड्स के वालसाल इलाके में हुई, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक महिला से हुए कथित नस्लीय हमले और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना वेस्ट मिडलैंड्स के वालसाल इलाके में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात पार्क हॉल क्षेत्र में 20 वर्षीय महिला पर हमला किया गया था। रविवार रात जारी बयान में बताया गया कि आरोपी को पेरी बार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा, '32 वर्षीय व्यक्ति को महिला के साथ दुष्कर्म के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। उससे अब पूछताछ की जाएगी।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Nepal: नेपाल में हाई-एल्टीट्यूड सिकनेस से चार लोगों की मौत, मृतकों में सामान ढाने वाले और पर्वतारोही शामिल

'महिला की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- पुलिस
इस मामले की जांच कर रहे डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट रोनन टायरर ने बताया कि गिरफ्तारी जांच के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, 'हमारी प्राथमिकता वही महिला है जो इस हमले का शिकार हुई। उसे इस सुबह पूरी जानकारी दी गई है और उसे विशेष रूप से प्रशिक्षित अधिकारियों की मदद मिलती रहेगी।'
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से मिली सुराग
पुलिस ने पहले जारी एक सीसीटीवी फुटेज में हमलावर की झलक दिखाई थी। इसके अनुसार, आरोपी एक श्वेत व्यक्ति है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है, बाल छोटे या झड़ते हुए हैं, और उसने गहरे रंग के कपड़े पहने थे। फुटेज में वह किसी खुले क्षेत्र, संभवतः पार्क में चलते हुए दिखा।

समुदाय में चिंता, पिछली घटना से जुड़ी आशंका
स्थानीय पंजाबी समुदाय के संगठनों ने बताया कि पीड़िता पंजाबी मूल की महिला है। उन्होंने चिंता जताई कि यह घटना कुछ सप्ताह पहले ओल्डबरी क्षेत्र में एक ब्रिटिश सिख महिला के साथ हुए नस्लीय हमले के बाद सामने आई है। समुदाय के नेताओं ने पुलिस से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा और गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Peace Talks: पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता में गतिरोध जारी, तालिबान ने TTP के खिलाफ कार्रवाई से किया इनकार

पुलिस ने मांगी जनता से मदद
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास घटना से जुड़ा सीसीटीवी, डैशकैम या मोबाइल वीडियो हो तो उसे तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने के लिए 101 नंबर पर कॉल कर सकते हैं, लॉग नंबर 4027 (25 अक्तूबर) का हवाला देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें