फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के दोषी भारतीय मूल के ऊबर चालक को अमेरिका में तीन साल की सजा

Fri, 28 Jun 2019 12:34 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय मूल के ऊबर कार चालक को महिला यात्री के अपहरण और उसे सूनसान जगह पर छोड़ने के लिये तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है। उसे 3000 से भी अधिक डॉलर का जुर्माना देने का भी आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अटॉर्नी ज्यॉफ्री बरमैन ने कहा कि न्यूयॉर्क में रहने वाले हरबीर परमार (25) को इस साल मार्च में अमेरिका के जिला न्यायाधीश विन्सेंट ब्रिसेटी के समक्ष दोषी ठहराया गया था, जिन्होंने उसे अपहरण और धोखाधड़ी के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई थी। 

हरबीर को जेल की सजा के अलावा, रिहा होने के बाद तीन साल तक निगरानी में रहना होगा। उसे 3,642 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना देने का आदेश भी दिया गया है।
मामले की सुनवाई के दौरान दिये गए अभ्यारोपण और बयानों के अनुसार उबर के लिये काम करने वाले वाहन चालक हरबीर ने न्यूयॉर्क में एक महिला यात्री को अपने वाहन में बैठाया जो न्यूयॉर्क शहर के उपनगर व्हाइट प्लेन्स जाना चाहती थी।
विज्ञापन


ऐसे में जब महिला यात्री वाहन की पीछे की सीट पर सो गई तो हरबीर ने ऊबर मोबाइल ऐप में यात्री का गंतव्य स्थान बदलकर मैसाच्यूसेट्स के बोस्टन में एक जगह कर दिया और उसी स्थान की ओर बढ़ने लगा। 

महिला जब जागी तो वाहन कनेक्टीकट में था। महिला ने व्हाइट प्लेन्स या पुलिस थाने जाने का अनुरोध किया, लेकिन हरबीर नहीं माना। इसके बजाय वह महिला को कनेक्टीकट में एक राजमार्ग के किनारे छोड़ गया। इसके बाद वह नजदीकी सुविधा केन्द्र पहुंची और मदद मांगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें