फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई लंबी बातचीत, 5जी और ईरान से लेकर रक्षा संबंधों पर चर्चा

Fri, 28 Jun 2019 10:52 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
PM Modi And Donald Trump - फोटो : ANI
विज्ञापन
जापान के ओसाका में शुरू हो रहे दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद दिखे। 
विज्ञापन



 

इस सम्मेलन के लिए ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी पहुंच चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच 5जी, ईरान, व्यापारिक और रक्षा संबंधों पर बातचीत हुई। 

इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने जापानी समकक्ष शिंजो आबे से मुलाकात के दौरान भगोड़े आर्थिक अपराधियों के अलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था, रक्षा और आतंकवाद समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री जी-20 के सदस्य देशों पर भगोड़े आर्थिक अपराधियों के मुद्दे को गंभीरता से लेने का दबाव बना रहे हैं। मोदी के इस प्रयास में जापानी प्रधानमंत्री आबे का साथ मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि मोदी के अलावा आबे भी इस मुद्दे को शिखर सम्मेलन में उठा सकते हैं। 

गौरतलब है कि नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चोकसी जैसे भगोड़े कारोबारियों ने ब्रिटेन और एंटीगुआ जैसे देशों में शरण ले रखी है। माल्या और नीरव के भारत प्रत्यर्पण का मामला ब्रिटेन की अदालत में लंबित है, जबकि चोकसी एंटीगुआ में है। तीनों कारोबारियों पर भारतीय बैंकों को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। 

भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने मोदी और आबे के बीच हुई इस मुलाकात की मीडिया को जानकारी दी। गोखले के मुताबिक, दोनों नेताओं ने भगोड़े आर्थिक अपराधी, रक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आतंकवाद, आपदा प्रबंधन, वैश्विक अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और डिजिटल इकोनॉमी पर चर्चा की। इस दौरान दोनों द्विपक्षीय संबंधों पर भी वार्ता की। मोदी ने पूर्वोत्तर भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में जापान के काम की तारीफ की। उन्होंने आपदा प्रबंधन में जापान से सहयोग मांगा। 

दोबारा पीएम बनने पर मोदी को मिली बधाई 

पीएम मोदी की सत्ता में दोबारा वापसी के बाद आबे के साथ उनकी यह पहली मुलाकात है। दोबारा सत्ता संभालने के लिए बधाई देने पर मोदी ने आबे को धन्यवाद दिया। मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।

सम्राट के राज्याभिषेक में शिरकत करेंगे राष्ट्रपति कोविंद

मोदी के साथ एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी यहां पहुंचा है, जिसका नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु कर रहे हैं। पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री आबे के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जापान के नए सम्राट के राज्याभिषेक समारोह में शिरकत करेंगे।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें