अमेरिका में एक 15 वर्षीय भारतीय मूल की किशोरी ने बेघर लोगों को 150 से अधिक कोरोनोवायरस सैनिटेशन किट दान किए हैं और अपनी पहल का विस्तार करते हुए इन लोगों के लिए धन जुटाने के लिए एक खाता भी खोला है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है।
अमेरिकी न्यूज एजेंसी सीएनएन ने बताया कि शैवी शाह ने अपने साथी टेसोरो हाई स्कूल सोसायटी सदस्यों के साथ मिलकर बेघर होने का सामना कर रहे लोगों के मदद के लिए सैनेटाइजर, जीवाणुरोधी साबुन, लोशन और दोबारा प्रयोग में आ जाने वाला मास्क बांटा।
शैवी ने कहा कि वर्तमान समय में उनके पास जरूरी चीजें नहीं जो इस महामारी के दौरान उनकी मदद कर सकें।