फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudiksha Konanki Missing: 20 वर्षीय भारतवंशी छात्रा का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, समुद्र तट से हुई थी लापता

Tue, 18 Mar 2025 03:21 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,  पुंटा काना

सार

छह मार्च से पुंटा काना से लापता हुई 20 वर्षीय भारतवंशी छात्रा सुदीक्षा कोनांकी की तलाशी जारी है। कोनांकी की जांच अभियान में स्थानीय पुलिस और एफबीआई शामिल है। तलाशी अभियान में तेजी आने के बाद सोमवार को (डोमिनिका टाइम) अधिकारियों ने रिजॉर्ट के आसपास पूछताछ की।अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं वह डूब तो नहीं गई....

विज्ञापन
सुदीक्षा कोनांकी मामला - फोटो : ANI/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल्कन देश डोमिनिकन गणराज्य में भारतीय मूल की अमेरिकी छात्रा के लापता होने का मामला सुर्खियों में है। अमेरिका के पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा सुदीक्षा कोनांकी (20) को आखिरी बार पुंटा काना शहर के रिउ रिपब्लिक रिसॉर्ट में देखा गया था। 12 दिन पहले रिसॉर्ट में दिखी छात्रा के लापता होने के मामले में जांच कर रहे अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं वह डूब तो नहीं गई। तलाशी अभियान में तेजी आने के बाद सोमवार को (डोमिनिका टाइम) अधिकारियों ने रिजॉर्ट के आसपास पूछताछ की। अधिकारी सुदीक्षा को आखिरी बार देखने वाले व्यक्ति को लेकर उस समुद्र तट पर ले जाया गया जहां उसने छात्रा को आखिरी बार देखा था।
विज्ञापन


रीबे पुलिस ने दी जानकारी
खबरों के मुताबिक अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के छात्र जोशुआ रीबे ने सुदीक्षा को आखिरी बार देखा था। रीबे ने पुलिस को बताया कि वह समुद्र तट पर कोनांकी के साथ शराब पी रहा था इसी दौरान समुद्र में तेज लहरें उठीं और दोनों पानी में चले गए। रीबे के मुताबिक वह एक लाइफगार्ड रह चुके हैं, वे दीक्षा को किनारे तक लाने में सफल रहे। समुद्र तट पर दीक्षा को उल्टी हुई। रीबे ने बताया कि थोड़ी देर बाद दीक्षा ने उनसे कहा कि वह अपना सामान लाने जा रही है, जब उसने रिसॉर्ट की तरफ नजर दौड़ाई तो दीक्षा का कहीं पता नहीं चला। बाद में गायब होने की खबरें सामने आने पर उसे काफी हैरानी हुई।

ये भी पढ़ें:- Sudiksha Konanki Case: भारतीय मूल की सुदीक्षा कोनांकी केस में अब तक क्या-क्या हुआ? 6 मार्च से कोई खोज खबर नहीं
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर खोज अभियान चलाया जा रहा
लॉडोन काउंटी शेरिफ ऑफिस (एलसीएसओ) के मुताबिक, जांच के तहत बड़े पैमाने पर खोज अभियान चलाया जा रहा है। उन सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिन्होंने लापता होने से पहले कोनांकी को देखा था या उनके साथ समय बिताया था। शेरिफ ऑफिस ने इंटरपोल के माध्यम से ‘येलो नोटिस’ (लापता व्यक्ति के लिए वैश्विक पुलिस अलर्ट) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

परिवार के बयान से मामला बना और संदिग्ध
छात्रा के बारे में होटल से पूछताछ करने पर होटल के स्टाफों ने बताया कि यह घटना बिजली की कटौती के दौरान हुई, जिसके कारण कई मेहमान समुद्र तट की ओर चले गए थे। कोनांकी के परिवार ने बताया कि उसने अपना फोन और बटुआ दोस्तों के पास छोड़ दिया था, जबकि वह हमेशा अपना फोन अपने पास रखती थीं। परिवार के इस बयान ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Indian Missing: छुट्टियां बिताने डोमिनिकन गई भारतीय छात्रा लापता; पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय में कर रही थी पढ़ाई

कोनांकी के समुद्र में डूबने की आशंका
जांच में शामिल तीन डोमिनिकन अधिकारियों ने बताया कि कोनांकी के समुद्र में डूबने की आशंका है। एलसीएसओ ने कहा कि उन्हें कोनांकी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद है और वे इस जांच और उनके परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मामले में लॉडोन काउंटी शेरिफ ऑफिस अमेरिकी विदेश विभाग, एफबीआई, ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीइए), होमलैंड सिक्योरिटी इंवेस्टिगेशन (एचएसआई) और यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग पुलिस के साथ मिलकर डोमिनिकन राष्ट्रीय पुलिस की जांच में सहयोग कर रहा है।

ये भी देखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें