अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच रिश्तों में एक नई खटास की संभावना तेज हो गई है। कारण है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दक्षिण अफ्रीकी राजदूत रसूल को निष्कासित कर दिया। अमेरिका के इस फैसले पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही इसे दोनों देशों के संबंध में छोटा सा बाधा बताया है।
अमेरिका द्वारा दक्षिण अफ्रीका के राजदूत इब्राहिम रसूल को निष्कासित करने से दोनों देशों के संबंधों में एक नई खटास की आशंका देखने को मिल सकती है। जहां अमेरिका के इस फैसले पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में दक्षिण अफ्रीका के राजदूत इब्राहिम रसूल को निष्कासित करना दोनों देशों के संबंधों में एक छोटी सी बाधा है।
विज्ञापन
बता दें कि अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा का यह बयान तब आया जब इस मुद्दे पर विवाद बढ़ गया था। जहां वे पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। देखा जाए तो यह पहली बार था जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर रसूल को अवांछित व्यक्ति घोषित किया था।
राष्ट्रपति रामफोसा ने व्यक्त की आशा
राष्ट्रपति रामफोसा ने मामले में आशा व्यक्त की कि यह मुद्दा सौहार्दपूर्ण तरीके से हल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक छोटी सी अड़चन है, जिसे सुधारने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका के साथ दक्षिण अफ्रीका के रिश्ते महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि अमेरिका दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
अमेरिका ने रसूल के निष्कासन का भेजा नोट
साथ ही रामफोसा ने यह भी कहा कि अमेरिका ने रसूल के निष्कासन को लेकर एक राजनयिक नोट भेजा है और उन्होंने पूरी रिपोर्ट का इंतजार किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच व्यापार और अन्य मामलों में संबंधों को सुधारने की दिशा में काम किया जाएगा। रामफोसा ने इस विवाद को एक छोटा सा अड़चन बताया, जिसे जल्द ही हल किया जाएगा, और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत बनाए जाएंगे।
गौरतलब है कि यह घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब रसूल ने एक दक्षिण अफ्रीकी एनजीओ द्वारा आयोजित चर्चा में भाग लिया। इस चर्चा में रसूल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' अभियान को वर्चस्ववाद पर आधारित बताया। इस पर रुबियो इतने नाराज हुए कि उन्होंने बिना किसी औपचारिक राजनयिक प्रक्रिया के ही रसूल को अमेरिका से वापस भेजने का आदेश दे दिया। रुबियो ने उन्हें जातिवादी और अमेरिकी राष्ट्रपति से नफरत करने वाला बताया।
अमेरिकी विदेश विभाग ने दी जानकारी
दक्षिण अफ्रीका के राजदूत इब्राहिम रसूल को पिछले सप्ताह अमेरिकी विदेश विभाग ने अवांछित व्यक्ति घोषित किया। इसके बाद सोमवार को विभाग ने रसूल को शुक्रवार तक अमेरिका छोड़ने का आदेश दिया। विदेश विभाग ने मामले में बताया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ये फैसला किया है कि अब रसूल अमेरिका में अपने देश का प्रतिनिधि नहीं कर सकते हैं। बता दें कि रुबियो ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट कर ये जानकारी दी, जिसके बाद दक्षिणी अफ्रीकी दूतावास को इस बारे में औपचारिक सूचना दी गई।