फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में भारतवंशी सिख अमृत सिंह ने रचा इतिहास, बने पहले पगड़ीधारक डिप्टी कांस्टेबल

Thu, 23 Jan 2020 04:54 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

अमेरिका में भारतवंशी सिख अमृत सिंह ने टेक्सास के हैरिस काउंटी में डिप्टी कांस्टेबल बनकर इतिहास रच दिया। वह अमेरिका में ऐसे पहले पगड़ीधारी कानून प्रवर्तन अधिकारी हैं। 21 वर्षीय सिंह पहले ऐसे अधिकारी होंगे जो ड्यूटी के दौरान अपने धार्मिक चिन्हों पगड़ी, दाढ़ी और लंबे केश रखेंगे। 

विज्ञापन


मंगलवार का दिन भारतीय सिखों के लिए यूं भी खास रहा क्योंकि नई नीति लागू होने से अपने धार्मिक प्रतीकों को धारण करने का रास्ता साफ हो गया। नई नीति के अनुसार हैरिस काउंटी के लगभग सभी कांस्टेबल कार्यालयों में प्रवर्तन अधिकारी वर्दी के साथ अपने धार्मिक चिन्हों को धारण कर सकते हैं। 

यानी सिख भी ड्यूटी के दौरान पगड़ी और दाढ़ी रख सकते हैं। अमृत सिंह हमेशा ही एक शांति अधिकारी के तौर पर काम करना चाहते थे। सिंह ने कहा, ‘मैं हमेशा से डिप्टी अधिकारी बनना चाहता था और मेरा सिख धर्म भी मेरे लिए उतना ही महत्वपूर्ण था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें