फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर : मानव तस्करी के मामले में भारतीय को 41 माह की सजा, महिलाओं के साथ मारपीट का भी आरोप

Thu, 21 Apr 2022 02:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सिंगापुर।

सार

आरोपी का नाम अलगर बालासुब्रमण्यम है जो एक क्लब चलाता है। उस पर आरोप है कि  2016 में महिलाओं को नौकरी पर रखने के बाद से उन्हें कोई वेतन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में एक क्लब के भारतीय संचालक को भारत से तीन महिला नर्तकियों की तस्करी कर उन्हें यहां लाने और उनमें से दो के साथ मारपीट करने के मामले में 41 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। अदालत ने उस पर 27,365 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन


श्रमशक्ति मंत्रालय (एमओएम) ने बताया कि ‘जैहो क्लब’ के संचालक अलगर बालासुब्रमण्यम (47) ने कुछ ऐसी शर्तें तय की थीं कि अगर महिलाएं नौकरी छोड़ना चाहें तो वे कुछ पैसों का भुगतान करें, अन्यथा वे नौकरी नहीं छोड़ सकती थीं। एमओएम ने तीनों महिलाओं को छुड़ा लिया है। इनमें से दो के साथ बालासुब्रमण्यम ने मारपीट भी की थी।

एमओएम ने बताया कि 2016 में महिलाओं को नौकरी पर रखने के बाद से उन्हें कोई वेतन नहीं दिया गया। उनका अनुबंध छह माह का था। बालासुब्रमण्यम ने उनके पासपोर्ट, वर्क परमिट और मोबाइल फोन भी छीन लिए थे। वह उन्हें लगातार धमकियां भी देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें