रिपोर्ट के मुताबिक, पैदल चल रहा व्यक्ति (39 वर्षीय) 28 फरवरी को उस वक्त वाशिंगटन से बोस्टन जा रही एमट्रैक ट्रेन की चपेट में आ गया, जब वह प्रिंसटन जंक्शन के पूर्व में पटरी पर चल रहा था।
अमेरिका में न्यू जर्सी में पटरी पर टहल रहा एक भारतीय मूल का व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने अपनी न्यूज रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, पैदल चल रहा व्यक्ति (39 वर्षीय) 28 फरवरी को उस वक्त वाशिंगटन से बोस्टन जा रही एमट्रैक ट्रेन की चपेट में आ गया, जब वह प्रिंसटन जंक्शन के पूर्व में पटरी पर चल रहा था। उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान श्रीकांत दिगाला के रूप में हुई। दिगाला आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या के रहने वाले थे। वह न्यूजर्स के प्लेंसबोरो के निवासी थे। उनके शोक संतप्त दोस्तों ने परिवार की मदद के लिए गोफंडमी पहल शुरू की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रेन के कई यात्रियों ने ट्विटर पर बताया था कि घटना के बाद उन्हें पांच घंटे से ज्यादा समय तक के लिए रोका गया। दिगाला अपने पीछे पत्नी और दस साल के बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार में पैसा कमाने वाले वह इकलौते थे। वह भारत में रह रहे अपने बुजुर्ग माता-पिता और ससुराल वालों की जिम्मेदारी संभालने वाले इकलौते थे।
फंड जुटाने वाले दोस्तों ने उन्हें एक ऐसा मेहनती और उत्साही व्यक्ति बताया है, जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहता था।