फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: अफगान सिख किशोर की 'निर्मम हत्या' में दो लड़के दोषी करार, अगले माह सुनाई जाएगी सजा

Tue, 07 Mar 2023 05:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पुलिस ने बालाकृष्णन को 2 दिसंबर, 2021 को उसके घर से हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया था, जबकि सुलेमान को 9 दिसंबर को एडगवेयर के एक पते से गिरफ्तार किया गया था। अब अगले माह दोनों को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवंबर 2021 में ब्रिटेन में एक 16 साल के सिख लड़के की हत्या के मामले में लंदन के ओल्ड बेली कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। इस दौरान सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने दो किशोरों को वनुशन बालकृष्णन और इलियास सुलेमान को सिख युवक रिश्मीत सिंह की हत्या के लिए दोषी करार दिया है। दोनों को अगले माह ओल्ड बेली कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जाएगी। 

विज्ञापन


इस मामले में ब्रिटेन की पुलिस ने बताया कि मृतक रिश्मीत अफगानिस्तान से शरण लेने के लिए अपनी मां और दादी के साथ अक्टूबर 2019 में ब्रिटेन आया था। दोनों आरोपियों ने रिश्मीत अपने विरोधी गुट का समझकर गलती से निशाना बनाया था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के स्पेशलिस्ट क्राइम कमांड के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर लौरा सेम्पल ने यह भी बताया कि 24 नवंबर 2021 की रात को जब वह अपने घर लौट रहा था तभी दोनों आरोपियों ने उसका पीछा करके साउथहॉल में रैले रोड इलाके में चाकू से करीबन 15 वार करके उसकी हत्या कर दी थी।   

बाद में मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बालाकृष्णन को 2 दिसंबर, 2021 को उसके घर से हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया था, जबकि सुलेमान को 9 दिसंबर को एडगवेयर के एक पते से गिरफ्तार किया गया था। अब अगले माह दोनों को सजा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें