फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में चार लोगों की हत्या के आरोप में भारतीय मूल का ट्रक चालक गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2019 03:11 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय मूल के एक ट्रक चालक को इस साल अप्रैल में अपनी पत्नी और तीन अन्य रिश्तेदारों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। ओहायो के ट्रक चालक 37 वर्षीय गुरप्रीत सिंह को कनेक्टिकट में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


वेस्ट चेस्टर टाउनशिप पुलिस प्रमुख जोएल हर्जोग ने बताया कि न्यू हैवेन काउंटी में पकड़े गए सिंह को ओहायो पुलिस को सौंपा जाएगा। उसपर चार निर्मम हत्याओं का मुकदमा चलेगा।

ब्रैनफोर्ड पुलिस विभाग ने फेसबुक पर एक बयान में कहा कि वेस्ट चेस्टर पुलिस ने उन्हें सूचित किया था कि सिंह एक स्थानीय घर में रह रहा है। घर से निकलने के तुरंत बाद मंगलवार को दोपहर दो बजे वॉल-मार्ट पार्किंग में संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें