फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: भारतीय मूल के गैस स्टेशन मालिक की गोली मार कर हत्या, जॉर्जिया में लूट के दौरान हुई घटना

Tue, 07 Dec 2021 03:45 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया

सार

अमेरिका के जॉर्जिया में पुलिस स्टेशन के पास ही दिनदहाड़े लूट और हत्या का मामला सामने आया है। घटना में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की जान गई है। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राज्य अमेरिका के जॉर्जिया में दिनदहाड़े हुई लूट की एक वारदात के दौरान भारतीय मूल के एक गैस स्टेशन मालिक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। लुटेरों ने जिस जगह वारदात को अंजाम दिया वह पुलिस स्टेशन से बिल्कुल ही पास है। वहीं, लगभग तीन सप्ताह पहले टेक्सास के डालास में भी एक भारतीय-अमेरिकी की भी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


यह वारदात सोमवार सुबह की है।  करीब 10 बजे के आसपास अमित कुमार पटेल (45) की जॉर्जिया के ईस्ट कोलंबस में ब्यूना विस्टा रोड पर सिनोवस बैंक के पास हत्या कर दी गई थी। मस्कोगी काउंटी कोरोनर चार्ल्स न्यूटन ने 10 बजकर नौ मिनट पर बैंक के बाहर मृत घोषित कर दिया था। बैंक की इमारत में ही कोलंबस पुलिस विभाग की ईस्ट प्रीसिंक्ट का ऑफिस है।

बैंक में पैसे जमा कराने गए थे अमित कुमार पटेल
पटेल स्टीम मिल रोड और ब्यूना विस्टा रोड के कॉर्नर पर स्थित शेवरोन गैस स्टेशन के मालिक थे। वह बैंक में पैसे जमा कराने गए थे जब लुटेरे वारदात को अंजाम देने के लिए वहां पहुंचे थे। गैस स्टेशन में अमित कुमार पटेल के भागीदार विन्नी पटेल ने बताया कि वह बैंक पैसे जमा कराने गए थे जब बैंक के प्रवेश द्वार पर उन्हें गोली मार दी गई। लुटेरा रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन


निशाना बनाकर वारदात को दिया गया अंजाम
पुलिस का मानना है कि यह वारदात पटेल को निशाना बनाकर की गई है। विन्नी पटेल ने कहा कि पुलिस को लगता है कि लुटेरा पटेल का पीछा कर रहा था। लेकिन यह साफ नहीं है कि पटेल का पीछा स्टोर से हो रहा था या फिर बैंक के पास कुछ हुआ। विन्नी ने कहा कि अमित बहुत ही मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे। वह अपने सभी काम बहुत अच्छे से करते थे।

17 नवंबर को टेक्सास में भी हुई थी ऐसी ही घटना
इससे पहले 17 नवंबर को ऐसी ही घटना में टेक्सास के मेस्काइट में एक डॉलर स्टोर के मालिक सजन मैथ्यू (55) की लूट के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लूट और मैथ्यू की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक 15 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किशोर पर इस समय हत्या के आरोप में मुकदमा चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें