अमेरिकी फुटबॉल टीम जैक्सनविले जगुआर के भारतीय मूल के पूर्व वित्तीय प्रबंधक को 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की चोरी करने के आरोप में छह साल से अधिक सुनाई गई है। अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, अमित पटेल ने एक धोखाधड़ी योजना बनाई, जिसके जरिए आरोपी ने चार वर्षों में जैक्सनविले जगुआर से लगभग 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर का गबन किया।
अमेरिकी फुटबॉल टीम जैक्सनविले जगुआर के भारतीय मूल के पूर्व वित्तीय प्रबंधक को 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की चोरी करने के आरोप में छह साल से अधिक सुनाई गई है। फ्लोरिडा के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने एक बयान में कहा, अमित पटेल को अमेरिकी जिला न्यायाधीश हेनरी एल. एडम्स ने मंगलवार को सजा सुनाई।
विज्ञापन
आरोपी को लौटाने होंगे 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर
अदालत ने वायर धोखाधड़ी के आरोपी से 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि को जब्त करने का आदेश दिया। अमित पटेल को जैक्सनविले जगुआर और अपने पूर्व नियोक्ता को पूरा मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया था। गौरतलब है कि अमित पटेल ने 14 दिसंबर, 2023 को अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
अमित पटेल ने 22 मिलियन अमेरिकी डॉलक किए गबन
अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, अमित पटेल ने एक धोखाधड़ी योजना बनाई, जिसके जरिए आरोपी ने चार वर्षों में जगुआर से लगभग 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर का गबन किया। अमित पटेल ने बिना किसी वैध व्यावसायिक उद्देश्य के सैकड़ों खरीदारी और लेनदेन करने के लिए टीम के वर्चुअल क्रेडिट कार्ड (वीसीसी) कार्यक्रम के प्रशासक के रूप में अपनी भूमिका का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
'ग्राहकों की सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध'
विज्ञप्ति में कहा गया है कि अमित पटेल का धोखाधड़ी वाला लेनदेन सितंबर 2019 में शुरू हुआ और फरवरी 2023 में जगुआर द्वारा आरोपी को निकाल दिए जाने तक जारी रहा। एफबीआई जैक्सनविले डिवीजन के कार्यवाहक विशेष एजेंट प्रभारी मार्क डार्गिस ने कहा कि यह मामला अमेरिकी कंपनियों और उनके ग्राहकों की सुरक्षा के लिए एफबीआई के कोशिशों का उदाहरण है। आरोपी ने कई बेशकीमती चीजें खरीदी थी। जिसमें लक्जरी घड़ियां, घरेलू सामान समेत कई चीजें शामिल थी। अमित पटेल ने अपने टैक्स रिटर्न में अपनी इस खरीद का जिक्र नहीं किया था।