फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के डॉक्टर पर अमेरिका में लगा धोखाधड़ी का आरोप, हो सकती है 30 साल की सजा

Sat, 20 Apr 2019 11:31 AM IST
आसिम खान भाषा, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय मूल के एक न्यूरोलॉजिस्ट पर अमेरिका में पेशेगत परंपरा से बाहर जा कर और बिना किसी वैध कारण के प्रतिबंधित दवाएं लिखने और हेल्थकेयर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी वकील पीटर स्ट्रासर ने कहा कि लुइसियाना के अनिल प्रसाद (62) पर बिना किसी वैध उद्देश्य के प्रतिबंधित दवाएं लिखने और हेल्थकेयर धोखाधड़ी करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, नवंबर 2016 से जुलाई 2018 के बीच प्रसाद ने स्लिडेल के एक क्लिनिक में काम किया और इस दौरान उसने मरीजों की जांच किए बिना उन्हें ऑक्सीडोन तथा हाइड्रोकोडोन समेत प्रतिबंधित दवाएं लिख दीं। 

इसके अलावा प्रसाद को मालूम था कि इनमें से कुछ मरीज इन दवाओं के लिए अपने संघीय बीमा का इस्तेमाल करेंगे। प्रसाद को अधिकतम 30 साल की सजा हो सकती है और उस पर 12.5 लाख डॉलर का जुर्माना भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें