फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: भारतवंशी रक्षा मंत्री ने सेना में यौन उत्पीड़न के लिए माफी मांगी, शीर्ष सैन्य कमांडर ने भी जताया खेद

Tue, 14 Dec 2021 08:53 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

कनाडा के सशस्त्र बलों में यौन शोषण या भेदभाव का सामना करने वाले लोगों से रक्षा मंत्री अनिता आनंद ने माफी मांगी है। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
कनाडा की रक्षा मंत्री अनिता आनंद - फोटो : फेसबुक (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा की भारतीय मूल की रक्षा मंत्री अनिता आनंद और शीर्ष सैन्य कमांडर ने यौन शोषण, यौन उत्पीड़न या भेदभाव का शिकार रहे कनाडाई सशस्त्र बलों के मौजूदा और पूर्व सदस्यों से माफी मांगी है। इसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। रक्षा मंत्री आनंद, चीफ ऑफ स्टाफ जनरल वायने इयरे और उप रक्षामंत्री जोडी थॉमस ने सरकार की ओर से माफी मांगी है।

विज्ञापन


कनाडा की सेना ऐसे वक्त में यौन दुर्व्यवहार के आरोपों से निपटने और इन्हें रोकने के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने के सार्वजनिक और राजनीतिक दबाव का सामना कर रही है जब आनंद को अक्तूबर में नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। कनाडाई सशस्त्र बल यौन शोषण या भेदभाव का शिकार रहे मौजूदा व पूर्व सदस्यों का भरोसा वापस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। 

राष्ट्रीय रक्षा मुख्यालय से ऑनलाइन प्रसारित हुए कार्यक्रम में सरकार ने माफी मांगी। रक्षा मंत्री ने कहा, हमारे कनाडाई सशस्त्र बलों के सदस्यों ने देश की सेवा कर हमेशा अपने आप से पहले सेवा को रखा है। सेना को हमेशा कनाडाई लोगों का समर्थन मिला है और हम हमेशा आपके रहेंगे। उन्होंने कहा, रक्षा मंत्री के तौर मैं कनाडा की सरकार की ओर से आपसे माफी मांगती हूं।
विज्ञापन


चीजें बदल सकती हैं और बदलेंगी
आनंद ने कहा, मैं उन हजारों कनाडाई लोगों से माफी मांगती हूं जिन्हें इसलिए नुकसान पहुंचाया गया क्योंकि सरकार ने आपकी रक्षा नहीं की और न ही हमने यह सुनिश्चित किया कि न्याय व जवाबदेही के लिए सही व्यवस्था स्थापित हो। आपकी सरकार, सेना और विभागों में यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और लिंग आधारित भेदभाव की समस्याओं से निपटने में असफल रही है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा, चीजें बदल सकती हैं, वे बदलनी चाहिए और वे बदलेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें