फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: सरकारी एजेंसी के प्रमुख नियुक्त किए गए भारतीय मूल के विंदी बंगा, सितंबर से संभालेंगे पद

Tue, 03 Aug 2021 10:38 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारतीय मूल के पूर्व कारोबारी और उद्योगपति विंदी बंगा को यूनाइटेड किंगडम सरकार निवेश (यूकेजीआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह कंपनी कॉरपोरेट फाइनेंस में सरकार की विशेषज्ञ है और वित्त विभाग के तहत एक स्वतंत्र निकाय है। 
विज्ञापन
विंदी बंगा - फोटो : विकीपीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के वित्त विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी कि 66 वर्षीय बंगा इस साल सितंबर से यह पद संभालेंगे। वर्तमान में बंगा मैरी क्यूरी में अध्यक्ष और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन में वरिष्ठ गैर कार्यकारी निदेशक हैं। इसके साथ ही वह द इकनॉमिस्ट समूह में भी गैर कार्यकारी निदेशक हैं। उन्होंने यूनिलिवर में 33 साल काम किया है और इस दौरान कई अहम पद संभाले हैं। 

विज्ञापन


बंगा की नियुक्ति का औपचारिक एलान करने वाले वित्त विभाग में आर्थिक सचिव जॉन ग्लेन ने कहा कि यूकेजीआई को दिशानिर्देश देने के लिए उनका विशाल अनुभव और नेतृत्व आने वाले वर्षो में हमारे लिए एक अच्छे संसाधन की तरह साबित होगा। उल्लेखनीय है कि यूकेजीआई देश की राज्य के स्वामित्व वाली संस्थाओं में करदाताओं के हितों की देखभाल करती है। 
विज्ञापन


अभी यूकेजीआई के अध्यक्ष रॉबर्ट स्वानेल सीबीई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें