फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: एडमंटन में भारतीय मूल के बिल्डर की गोली मारकर हत्या, दोस्तों ने कहा- वह हमेशा मदद के लिए रहते थे तैयार

Tue, 09 Apr 2024 09:56 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है। इसी को लेकर उसने लोगों से कावानाघ ब्लाव्ड एसडब्ल्यू और 30 एवेन्यू एसडब्ल्यू के क्षेत्र में नहीं जाने को कहा है। 
 
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-कनाडा के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस बीच, भारतीय मूल की निर्माण कंपनी के मालिक बूटा सिंह की हत्या की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कनाडा के एडमंटन शहर में एक निर्माण स्थल पर गिल की गोली मारकर हत्या की गई है। उनके करीबी दोस्त का कहना है कि गिल शहर में एक सिख मंदिर के प्रमुख सदस्य थे और पंजाबी समुदाय के साथ उनके मजबूत संबंध थे।

विज्ञापन


बता दें, गिल अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

घटना में एक अन्य की भी मौत
वहीं, शहर के कावानाघ इलाके में सोमवार को दिन में हुई गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई, जिसकी फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, एक 51 साल का एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा। एडमंटन पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल यहां लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। 

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है। इसी को लेकर उसने लोगों से कावानाघ ब्लाव्ड एसडब्ल्यू और 30 एवेन्यू एसडब्ल्यू के क्षेत्र में नहीं जाने को कहा है। 
विज्ञापन


मददगार व्यक्ति थे गिल
घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों में करीब 50 लोग दक्षिण एशियाई होम-बिल्डर्स समुदाय से थे। पूर्व शहर पार्षद मोहिंदर बंगा ने बताया कि कई सालों से गिल को जानते थे। उनकी हत्या उस समय की गई थी, जब वह निर्माण स्थल पर अपने श्रमिकों की जांच कर रहे थे। बंगा ने कहा कि गिल का पंजाबी समुदाय से गहरा संबंध था और वह धार्मिक एवं मददगार व्यक्ति थे।

लोगों का सवाल- कोई क्यों मारेगा?
मीडिया रिपोर्ट में पूर्व शहर पार्षद के हवाले से कहा गया, 'वह हमेशा लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते थे। वह सेंट अल्बर्ट ट्रेल पर हमारे सिख मंदिर के एक प्रमुख सदस्य थे। उन्होंने कई बार खुद का नुकसान करके लोगों की मदद की थी। उन्हें कोई क्यों मारेगा?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें